scriptजानिए कैसे 10 लाख लोग हो गए नशामुक्त | Know how 10 lakh people have become intoxicated | Patrika News

जानिए कैसे 10 लाख लोग हो गए नशामुक्त

locationशाहडोलPublished: Apr 02, 2020 08:19:23 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

लाकडाउन में नशा छोडऩे लोगों को दिला रहे संकल्प

शहडोल. प्रदेश और देश को नशामुक्त करने के लिए जिले के व्यौहारी क्षेत्र स्थित मऊ गांव में भगवती मानव संगठन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन द्वारा लोगों को नशामुक्त और मांशाहार छोडऩे के लिए लोगों को संकल्प दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 10 लाख लोगों को नशामुक्त कराया गया है। नशामुक्त कराने की दिशा में नवरात्रि पर्व पर विशेष पहल भगवती संगठन द्वारा की जाती है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लाक डाउन की स्थिति में बंद शराब की दुकानों के कारण लोगों को संगठन द्वारा शराब बंद करने और इससे छुटकारा मिलने को सही समय बताकर लोगों को शराब के साथ गांजा, भांग, गुटखा, सिगरेट बंद करने की सलाह दी जा रही है।
158 जिलों में चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान-
भारत सहित नेपाल देश में भगवती मानव संगठन द्वारा नशामुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश,बिहार, छग, गुजरात, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक,राजस्थान, असम, ओरिसा, झारखण्ड, हिमांचल प्रदेश के 158 जिलों में संगठन द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
दमोह जिले में 50 हजार को कराया नशामुक्त-
मानव सेवा और सभ्य समाज के निर्माण के लिए भगवती मानव संगठन द्वारा प्रदेश के दमोह जिले में अकेले 50 हजार लोगों को नशामुक्त कराया गया है। इसी तरह संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दो साल के दौरान ३ हजार से अधिक स्थानों से अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कराई गई है।
10 लाख लोगों को कराया नशामुक्त
भगवती मानव संगठन द्वारा अब तक देश भर में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त कराया गया है। लाकडाउन में लोगों को नशा छोडऩे का अच्छा अवसर है, संगठन के लोगों द्वारा नशा बंद करने के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है।
अजय अवस्थी
केन्द्रीय महा सचिव
भगवती मानव संगठन
मऊ- ब्यौहारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो