scriptतीन साल में मेंटेनेंस पर लाखों खर्च, फिर भी बदहाल सड़क, अब टैक्स वसूली की तैयारी | Lakhs spent on maintenance in three years, still bad road, now prepari | Patrika News
शाहडोल

तीन साल में मेंटेनेंस पर लाखों खर्च, फिर भी बदहाल सड़क, अब टैक्स वसूली की तैयारी

जनता ने कहा- रोड नहीं तो टोल टैक्स नहींबदहाल सड़क पर टोल टैक्स शुरू करने का विरोध

शाहडोलOct 17, 2021 / 10:45 pm

Ramashankar mishra

तीन साल में मेंटेनेंस पर लाखों खर्च, फिर भी बदहाल सड़क, अब टैक्स वसूली की तैयारी

तीन साल में मेंटेनेंस पर लाखों खर्च, फिर भी बदहाल सड़क, अब टैक्स वसूली की तैयारी

शहडोल. तीन वर्ष से लगातार शहडोल-रीवा स्टेट हाइवे में एमपीआरडीसी द्वारा मेंटेनेंस कराया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क के दामन से बदहाली के दाग नहीं छूट पाए हैं। जगह-जगह उखड़ी सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों की बदौलत इस मार्ग में चलना दूभर हो गया है। इसके बाद भी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम इस मार्ग में स्थित रोहनिया और टेटका टोलप्लाजा से टोल टैक्स वसूली की तैयारी कर रहा है। जिसे लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ ही आमजन भी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के इस निर्णय को लेकर विरोध दर्ज कराना शुुर कर दिया है। युवक कांग्रेस ने जहां आगामी 20 अक्टूबर को रोहनिया टोल प्लाजा में धरना देकर विरोध जताने की बात कही है वहीं भाजपा पदाधिकारियों का भी कहना है कि अब जिले की जनता को और नहीं लुटने देंगे। पहले सड़क बनाएं इसके बाद टैक्स वसूलें। लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इधर एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि सड़क के मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है। आगामी 20 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त सड़क देने के साथ ही रोहनिया और टेटका टोल प्लाजा प्रारंभ किया जाएगा।
एक वर्ष ज्यादा वसूला टैक्स
युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि उक्त मार्ग में पूर्व में टोल प्लाजा को 15 वर्ष की समयावधि के लिए टोल टैक्स वसूलने दिया गया था। जिसकी समयावधि दिसम्बर 2017 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी टोल प्लाजा से 28 दिसम्बर 2018 तक टोल टैक्स वसूली की गई। जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद टोलप्लाजा बंद किया गया था। एक वर्ष का पहले से ही टैक्स वसूला जा चुका है।
तीन वर्ष से लगातार मेंटेनेंस में खर्च
एमपीआरडीसी के अधिकारियों की माने तो उक्त स्टेट हाइवे का तीन वर्ष से लगातार मेंटीनेंस चल रहा है। वर्ष 2019-20, 2020-21 में मेंटीनेंस कराया गया था। वहीं 2021-22 में भी लगातार मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है। गड्ढ़ो में पेंच वर्क के साथ ही डामर रिनुअल कार्य भी कराया जा रहा है। हमे गड्ढ़ा मुक्त सड़क देना है। इसके साथ ही आगामी 20 अक्टूबर से रोहनिया और टेटका टोल प्लाजा और 25 अक्टूबर से बघवार टोल प्लाजा प्रारंभ किया जाएगा।
देंगे धरना, मांग नहीं मानी तो करेंगे जाम
शहडोल-रीवा स्टेट हाइवे स्थित रोहनिया और टेटका टोल प्लाजा में वाहनो से टोल टैक्स वसूली को लेकर युवक कांग्रेस ने आगामी 20 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर विरोध जतानी की बात कही है। इसके बाद भी यदि उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो युकां उग्र प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। युवक कांग्रेस का कहना है कि रोड नहीं तो टैक्स नहीं। शहडोल-रीवा मार्ग पूरी तरह से बदहाल है जिसमें चलना बड़ा दूभर है। इसके बाद भी टोल टैक्स वसूलने की तैयारी नाइंसाफी है।
इनका कहना है
हमे गड्ढ़ा मुक्त सड़क देना है, लगातार मेंटीनेंस किया जा रहा है 20 अक्टूबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। 20 अक्टूबर से रोहनिया और टेटका व 25 अक्टूबर से बघवार टोल प्लाजा प्रारंभ किया जाएगा।
अवधेश तिवारी, कार्यपालन यंत्री एमपीआरडीसी शहडोल।
………………………………
सड़क पूरी तरह से बदहाल है ऐसे में टोल टैक्स वसूलना न्यायोचित नहीं है। अब और जिले की जनता को लुटने नहीं दिया जाएगा। पहले सुविधा प्रदान करें इसके बाद टैक्स वसूलें। नई सड़क बनने के बाद ही टोल टैक्स वसूलने दिया जाएगा।
कमल प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, शहडोल।
…………………………….
जहां सड़क ही नहीं है उसका टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है यह सरासर अन्याय है। आमजन की इस समस्या को लेकर युथ विंग ने आवाज उठाना प्रारंभ किया है। आमजन को भी इस विरोध में साथ में खड़े होने की आवश्यकता है।
आजाद बहादुर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, शहडोल।

Home / Shahdol / तीन साल में मेंटेनेंस पर लाखों खर्च, फिर भी बदहाल सड़क, अब टैक्स वसूली की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो