scriptरात में छाये बदरा, सुबह बरसे, लेट बोवनी वाले धान की फसल को फायदा | Late sown paddy crop benefits | Patrika News

रात में छाये बदरा, सुबह बरसे, लेट बोवनी वाले धान की फसल को फायदा

locationशाहडोलPublished: Oct 04, 2020 09:30:23 pm

Submitted by:

amaresh singh

अब तक 6475 मिमी कुल बारिश

Late sown paddy crop benefits

रात में छाये बदरा, सुबह बरसे, लेट बोवनी वाले धान की फसल को फायदा

शहडोल। पश्चिमी हवा के दबाव में दस से बारह दिनों के बाद जिले में शनिवार को रात में बदरा छा गए। इसके बाद अलसुबह रिमझिम बारिश होने लगी। फिर सुबह 10.30 बजे कुछ मिनटों के लिए झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बारिश का बूंदा-बूंदी गिरने का क्रम जारी रहा। दोपहर में तथा शाम चार बजे के लगभग रिमझिम बारिश हुई। दोपहर में जारी बारिश के बीच लोग सड़कों पर आवागमन करते रहे। शहर के अंडरब्रिज में बारिश से जलजमाव हो गया। इससे उस तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होने के बाद आसमान में बादल छा गए। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक घुल गया है।


अब तक 6475 मिमी कुल बारिश
इस साल मौसम जिले पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। जिले में चालू बारिश के सीजन से लेकर अब तक में कुल 6475 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि तक 6214 मिमी कुल बारिश हुई थी। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा इस साल अब तक में 261 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। इस साल सबसे ज्यादा जैतपुर में बारिश हुई है। जैतपुर में 1364 मिमी बारिश हुई है। गोहपारू में 956 मिमी बारिश, चन्नौड़ी मेें 913 मिमी, ब्यौहारी में 862 मिमी, सोहागपुर में 837 मिमी, बुढ़ार में 778 मिमी और जयसिंहनगर में 764 मिमी बारिश हुई है।


लेट बोवनी वाले धान को फायदा
कृषि वैज्ञानिक पीएन त्रिपाठी ने कहा कि जिले में दस से बारह दिन बाद बारिश हुई है। इससे लेट बोवनी वाले धान की फसल को फायदा मिलेगा। धान में अभी दाना निकल रहा है। इस बारिश से उनको फायदा मिलेगा। ज्यादातर किसानों ने लेट बोवनी की है। इससे ज्यादतर फसल को फायदा होगा। कई जगह धान में दाना पूरी तरह निकल गया है। उसको भी बारिश से फायदा होगा। अगर धान पककर कट रही होती तो इस बारिश से नुकसान होता। सोयाबीन को भी बारिश से नुकसान नहीं है। अगर लगातार बारिश होती है तो नुकसान होगा। जिले में अभी कीट-पतंग का असर नहीं है। इस बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। सब्जी लगाने के लिए खेत तैयार हो जाएगा। मटर आदि सब्जी लगाई जा सकेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो