scriptलॉकडाउन: प्रशासन हुआ सख्त, अब नहीं मिलेगी आवागवन की अनुमति, निरस्त किए कई आवेदन | Lockdown: Administration strict, no longer allowed traffic | Patrika News

लॉकडाउन: प्रशासन हुआ सख्त, अब नहीं मिलेगी आवागवन की अनुमति, निरस्त किए कई आवेदन

locationशाहडोलPublished: Mar 31, 2020 12:18:01 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

बाहर से आकर फंसे लोगों के लिए की जा रही समुचित व्यवस्था

लॉकडाउन: प्रशासन हुआ सख्त, अब नहीं मिलेगी आवागवन की अनुमति, निरस्त किए कई आवेदन

लॉकडाउन: प्रशासन हुआ सख्त, अब नहीं मिलेगी आवागवन की अनुमति, निरस्त किए कई आवेदन

शहडोल. लॉकडाउन का पालन कराने प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। नगर में नियत समय पर ही दुकाने खोलने की अनुमति दी जा रही है। इसके साथ ही सीमाओं में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। नगर के चौराहों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। वहीं चौराहों में तैनात पुलिस बल द्वारा हर आने जाने वालों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है। अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को घर वापस भेजा जा रहा है। प्रशासन द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि यदि लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया द्वारा संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो जहां पर है उसकी वहीं पर व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाहरी लोगों के ठहरने व उन्हे भोजन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आवागवन की नहीं मिलेगी अनुमति
आवागवन की अनुमति पर भी प्रशासन ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। विशेष आवश्यक्ता मृत्यू होने पर बीमारी व आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी को भी जिले की सीमा से आवागवन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोमवार को जिला प्रशासन के पास पहुंचे लगभग आधा सैकड़ा आवागवन के आवेदनों को प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है। साथ ही जबलपुर व इंदौर आने जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।
350 लोग बाहर से पहुंचे
जिले की सीमा में बाहर से आने वाले लगभग 350 लोगों को यहीं पर रोका गया है। जिनके लिए जिले के पांचो विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थित छात्रावासों में समुचित व्यवस्था कर रोका गया है। जहां उन्हे सभी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जा रहे है।
ड्रोन से निगरानी
जिला मुख्यालय में घर से बाहर निकलने वालों की विशेष निगरानी की जा रही है। इसके लिए नगर के अलग-अलग चौराहों में सोमवार को ड्रोन कैमरे के माध्यम से पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा 12 से 5 बजे की बीच दी गई छूट के दौरान ही विशेष आवश्यक्ता पडऩे पर खरीदारी के लिए बाहर निकलने दिया जा रहा है। निर्धारित समय के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर लोगों को बाहर निकलने से रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है।
अति आवश्यक होने पर ही निकले बाहर
एडीएम अशोक ओहरी ने जिले वासियों से कहा है कि वह विशेष आवश्यक्ता पर ही घरों से बाहर निकले। आवश्यक न हो तो घर पर ही रहे। लॉकडाउन के आदेश जिले वासियों की सुरक्षा के लिहाज से जारी किए गए है। जिसका सभी लोग पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें। आवागवन की अनुमति पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विशेष आवश्यक्ता पर ही अनुमति प्रदान की जाएगी।
इनका कहना है
जिले की सीमाओं से आवागवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीमारी, मृत्यु व आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जो जहां है उसकी वहीं पर व्यवस्था की जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सत्येन्द्र सिंह, कलेक्टर शहडोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो