मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक अन्य आरोपी फरार है। आरोपी हाइवे में लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी काफी समय तक हाइवे में आतंक फैलाते रहे, जिन्हे गिरफतार किया गया है।
राजेश चन्द्र मिश्रा, टीआई सोहागपुर
राजेश चन्द्र मिश्रा, टीआई सोहागपुर
फांसी लगाकर की खुदकुशी
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुदरिया गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार ऊषा साकेत (२२) का घर में सामान्य घरेलु विवाद हुआ। इसके बाद युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात दस बजे तक आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच एसडीओपी द्वारा की जा रही है।

महिला ने किया आत्मदाह
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तगावर गांव में एक नवविवाहिता ने खुद के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। घटना शुक्रवार की है। आग से झुलसने के कारण युवती ने दम तोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार सावित्री पति जीतेन्द्र सिंह गोड़ ने आत्मदाह करके खुदकुशी कर ली है। शुक्रवार की रात तक आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।
चलती ट्रेन से युवक गिरा
शहडोल। शहर के अंडरब्रिज के नजदीक चलती ट्रेन के गेट से फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अचेत अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने की वजह से घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।