पत्रिका ग्लोबल फेस्ट : खिलाडिय़ों ने दिखाए कराते के दाव पेंच, ट्रैक पर लगाई दौड़
गांधी स्टेडियम में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
शाहडोल
Published: March 07, 2022 09:21:30 pm
पत्रिका ग्लोबल फेस्ट : खिलाडिय़ों ने दिखाए कराते के दाव पेंच, ट्रैक पर लगाई दौड़
शहडोल. पत्रिका ग्लोबल फेस्ट के तहत सोमवार को नगर के महात्ता गांधी स्टेडियम में अलग-अलग खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारतीय और खेल युवा कल्याण विभाग के खिलाडिय़ों ने अपनी अलग-अलग खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। पत्रिका के 67 वें स्थापना दिवस पर आयोजित उक्त खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा भारती के पुष्पराज सिंह ने खिलाडिय़ों को खेल की अलग-अलग गतिविधियों से अवगत कराते हुए जीवन के खेल के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि खेल-कूद की गतिविधियों से शरीर में स्फूर्ति के साथ मन भी प्रसन्न रहता है। उन्होने कहा कि शैक्षणिक के साथ खेल-कूद की गतिविधियों के साथ जुड़कर छात्र-छात्रा अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। इसके लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता है। सभी खिलाड़ी अपने-अपने खेल में फोकस कर अपनी अलग पहचान बनाएं।
कराते के साथ दौड़ का आयोजन
पत्रिका के स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में आयोजित खेल-कूद की गतिविधियों के दौरान खिलाडियों ने अपनी-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाडिय़ों द्वारा कराते के अलग-अलग दांव पेंच दिखाए। साथ ही सभी खिलाडिय़ों ने टैक पर दौड़ लगाई। साथ ही फुटबाल व अन्य खेल-कूद की गतिविधियों की भी आयोजन किया गया।
यह रहे उपस्थित
उक्त खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान धीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, श्रीदेवी, कल्पना चौधरी, सोनू नामदेव, रजनी मेश्राम, श्याम किशोर, संजय कंजिकार, गोल्डी पाल, कार्तिक चतुर्वेदी, रुकमणी ङ्क्षसह, मुलायम सिंह, सपना कचेर, शालिनी, अंकुश गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

पत्रिका ग्लोबल फेस्ट : खिलाडिय़ों ने दिखाए कराते के दाव पेंच, ट्रैक पर लगाई दौड़
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
