पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखना सबकी जिम्मेवारी
शाहडोल
Updated: April 26, 2022 12:03:22 pm
शहडोल. केन्द्रीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 2022 के लिए पृथ्वी दिवस का विषय इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट (पृथ्वी को हरा भरा खुशहाल बनाए) रखा है। इसी के तहत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विभिन्न आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस वेबीनार में सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक पर्यावरण से जुड़े अलग-अलग विषयों पर हिंदी में अपने व्याख्यान देंगे और स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे कि किस प्रकार भारत सरकार के विभिन्न वैज्ञानिक मंत्रालयों विभागों द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ उठाकर विज्ञान में अपना कैरियर बना सकें। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीआर डे ने विद्यार्थियों को जागरूकता का संदेश देते हुए बताया कि पृथ्वी पर लगातार तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढऩे का कारण मनुष्य है और ग्लेशियर पिघल रहे हैं अगर इसी तरीके से तापमान बढ़ता रहा तो पृथ्वी पर जीवन को खतरा पैदा हो जाएगा। पृथ्वी पर जितने भी जीव हैं उसमें से मनुष्य ही सबसे बुद्धिमान जीव है। पृथ्वी को सुरक्षित करना मनुष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा को सहेजने के लिए कहा है कि अगर आप विद्यालय में है या क्लास रूम छोड़कर खेलने जा रहे हैं या प्रार्थना सभा में आ रहे हैं तो बिजली के सभी उपकरण बंद करके जाए। उन्होने कहा पर्यावरण को सुरक्षित करने की हम सब की जिम्मेवारी है कि पृथ्वी को हरा भरा रखना होगा तभी सबका जीवन सुरक्षित हो सकता है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें