scriptजिले में अभी बढ़ेगा पारा, लोग गर्मी से होंगे बेहाल | Mercury will increase in district | Patrika News
शाहडोल

जिले में अभी बढ़ेगा पारा, लोग गर्मी से होंगे बेहाल

शनिवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान

शाहडोलMay 18, 2019 / 12:31 pm

amaresh singh

Mercury will increase in district

जिले में अभी बढ़ेगा पारा, लोग गर्मी से होंगे बेहाल

शहडोल। जिले में गर्मी चरम पर पहुंचती जा रही है। गर्मी से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बादलों के छाये रहने के बाद भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले चार दिनों में यह तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। जिले में पिछले तीन दिनों से आसमान में रह-रहकर बादल छा रहे हैं लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कामकाजी लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थो का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह ठंडे पेय पदार्थो की दुकानें नजर आ रही हैं।


इस तरह रहेगा पारा
जिले में रविवार को पारे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तथा मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगी। बुधवार को भी पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहेगी। पारा के बढऩे के साथ गर्मी से लोगों की हालत भी खराब हो जाएगी। फिलहाल अभी तापमान में बढ़ोत्तरी के ही आसार नजर आ रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो