scriptMp assembly election 2023: Rahul Gandhi's meeting being considered a part of the strategy | कांटे की टक्कर: वापसी के लिए कांग्रेस झोंक रही तगड़ी ताकत ! राहुल गांधी की सभा दे रही बड़े संकेत ? | Patrika News

कांटे की टक्कर: वापसी के लिए कांग्रेस झोंक रही तगड़ी ताकत ! राहुल गांधी की सभा दे रही बड़े संकेत ?

locationशाहडोलPublished: Oct 12, 2023 08:05:32 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Mp assembly election 2023: विंध्य में वापसी के लिए कांग्रेस रणनीति बनाकर कार्य कर रही है। यहां की 30 सीटो में अपना दबदबा बनाने कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। ब्यौहारी में राहुल गांधी की सभा को भी इसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस की निगाहें आदिवासी व ओबीसी वोट बैंक पर टिकी हुई है। साथ ही पार्टी विंध्य की 30 विधानसभा सीटों पर वर्चस्व हासिल करने जोर लगा रही है।

fufcgtmx0aqcmkg.jpg
mp election 2023

गौरतलब है कि कभी कांग्रेस का गढ़ रहे विंध्य में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। 24 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि छह में ही कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। शहडोल संभाग की 8 विधानसभा सीटें भी इसमें शामिल थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.