scriptmp election 2018 : विजय, अयोध्या सबसे अधिक शिक्षित, मरावी और ध्यान सिंह पर सबसे अधिक धन | mp election 2018 | Patrika News

mp election 2018 : विजय, अयोध्या सबसे अधिक शिक्षित, मरावी और ध्यान सिंह पर सबसे अधिक धन

locationशाहडोलPublished: Nov 17, 2018 07:18:20 pm

Submitted by:

shubham singh

आठ का नहीं है सोशल मीडिया में एकाउंट व एकमात्र महिला प्रत्याशी

mp election 2018

mp election 2018

शहडोल। विधानसभा चुनाव 2018 के तहत जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में कई रोचक तथ्यों को लेकर कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन प्रत्याशियों में जहां एक ओर तीन प्रत्याशी दूसरे विधानसभा क्षेत्र के हैं। वहीं दूसरी ओर आठ प्रत्याशियों का सोशल मीडिया में कोई एकाउंट ही नहीं है। महिला प्रत्याशी मात्र एक है तो चार युवा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी समर में हैं। जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर यदि नजर दौड़ाई जाए तो बाहरी प्रत्याशियों में जय सिंह मरावी और विजय कुमार कोल जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के रहवासी है तो किन्नर सुन्दर सिंह उर्फ शालू मौसी उमरिया जिलांतर्गत की रहने वाली है। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम उम्र 26 वर्षीय युवा प्रत्याशी विजय कुमार कोल है। अन्य युवा प्रत्याशियों में 32 वर्षीय बिसाहूलाल बैगा, 33 वर्षीय किन्नर सुन्दर ङ्क्षसह उर्फ शालू मौसी और 33 वर्षीय फरसू कोल हैं। महिला प्रत्याशी में सिर्फ जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह मरावी मैदान में हैं। संचार युग में जिन प्रत्याशियों का सोशल मीडिया में एकाउंट नहीं है, उनमें हरी सिंह , फरसू कोल, सुन्दर सिंह उर्फ शालू मौसी, नरेन्द्र सिंह मरावी, विजय कुमार कोल,
बिसाहूलाल बैगा,रामलाल बैगा व शेषराम बैगा शामिल हैं।

जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र
जय सिंह मरावी-कुल संपत्ति 62.28 लाख, शिक्षा कक्षा दसवीं, अपराध निरंक
ध्यान सिंह मार्काे-कुल संपत्ति 48.25 लाख, शिक्षा कक्षा ग्यारहवीं, अपराध न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयसिंहनगर में प्रकरण चल रहा है और धारा 353, 332, 342,323, 294 व 34 का प्रकरण
नीलम सिंह मरावी-कुल संपत्ति 13.51 लाख, शिक्षा कक्षा ओपेन स्कूल से कक्षा बारहवीं अपराध निरंक
हरी सिंह -कुल संपत्ति 20 हजार, शिक्षा कक्षा पांचवी उतीर्ण, अपराध निरंक
फरसू कोल-कुल संपत्ति 3.10लाख, शिक्षा कक्षा छठवीं, अपराध निरंक
सुन्दर सिंह शालू मौसी-कुल संपत्ति 4.75 लाख, शिक्षा साक्षर, अपराध निरंक
नरेन्द्र सिंह मरावी-कुल संपत्ति 14 लाख, शिक्षा हायर सेकेण्ड्री, अपराध निरंक
विजय कुमार कोल-कुल संपत्ति निरंक, शिक्षा एलएलबी और एलएलएम अंतिम वर्ष, अपराध निरंक
अयोध्या प्रसाद-कुल संपत्ति 4.57 लाख, शिक्षा बीए, आईटीआई, बीएड व एमएसडब्लू, अपराध निरंक
स्वामीदीन सिंह-कुल संपत्ति 42.15 लाख, शिक्षा कक्षा पांचवीं, अपराध निरंक
बैगा बिसाहू लाल-कुल संपत्ति 5.70 लाख, शिक्षा कक्षा बारहवीं, अपराध निरंक
रामलाल कोल-कुल संपत्ति 6.04 लाख, शिक्षा छठवीं पास, अपराध निरंक
शेषराम बैगा-कुल संपत्ति 3.71 लाख, शिक्षा कक्षा बारहवीं, अपराध निरंक

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या-17
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या-13

विशेष-पिछले दोनों चुनावों मेें विजयी व निकटतम प्रतिद्वंदी के अलावा सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। वर्ष 2013 में चार महिलाएं चुनाव मैदान में थी, लेकिन इस बार महज एक ही महिला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो