scriptmp election 2023: District Panchayat Vice President said I am an active woman of BJP | भाजपा में विरोध ! जिपं उपाध्यक्ष बोली- भाजपा की सक्रिय महिला हूं, मुझे मौका दिया जाए | Patrika News

भाजपा में विरोध ! जिपं उपाध्यक्ष बोली- भाजपा की सक्रिय महिला हूं, मुझे मौका दिया जाए

locationशाहडोलPublished: Oct 15, 2023 09:36:20 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शहडोल। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण के बाद अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भाजपा ने जिले की दो विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके बाद अब जयसिंहनगर विधानसभा में पुनर्विचार की आवाज उठने लगी है। टिकट वितरण को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

new_project.jpg
MP Vidhan Sabha Election

उपाध्यक्ष फूलवती सिंह ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए स्व सहायता समूह की दीदियों एवं वरिष्ठजनों के कहने पर पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने विधान सभा क्षेत्र से बाहर के लोगों को टिकट दे दिया। शनिवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मै स्व साहयता समूह की महिला होने के नाते खन्नौधी सीएलएफ की अध्यक्ष हूं जिसमें लगभग 5 हजार महिलाएं सदस्य हैं। इसके साथ ही ब्लॉक गोहपारू के वार्ड क्रमांक 7 से जिला पंचायत का चुनाव समूह की महिलाओं ने जिताया है। साथ ही महिला मंडल गोहपारू में अध्यक्ष पर का दायित्व है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.