scriptगरीबों की मदद में उतरे नगरपालिका कर्मचारी | Municipal employees came to help the poor | Patrika News

गरीबों की मदद में उतरे नगरपालिका कर्मचारी

locationशाहडोलPublished: Apr 10, 2020 12:45:03 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

पात्रता पर्ची अनुसार कराया जा रहा खाद्यान वितरण

Municipal employees came to help the poorगरीबों की मदद में उतरे नगरपालिका कर्मचारी

Municipal employees came to help the poorगरीबों की मदद में उतरे नगरपालिका कर्मचारी

शहडोल. नगरपालिका अमला भी नगर के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आकर लोगों की मदद में अपनी सहभागिता निभा रहा है। नगर के समाजसेवियों की मदद से गरीबों को भोजन बंटवाने के साथ ही बिना राशन कार्डधारियों को चिन्हित करते हुए उन्हे खाद्य और आपर्ति विभाग की मदद से पात्रतापर्ची जारी कराने के बाद पात्रतापर्ची का वितरण कराने के साथ खाद्यान का वितरण करा रहे हैं। इसके लिए नपा द्वारा नगर के 10 जोन में 39 वार्ड प्रभारियों को इस कार्य की जवादेही दी गई है। वार्ड प्रभारियों द्वारा नगर के चिन्हित किए गए लगभग 1500 परिवारों की सूची खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई है।
473 को प्रथम चरण में किया खाद्यान का वितरण-
नपा द्वारा दी गई गरीबों की सूची के आधार पर बुधवार और गुरुवार को नगर के 39 वार्डों में 473 गरीबों को पात्रतापर्ची के आधार पर खाद्यान का वितरण कराया गया है। इसी तरह नपा अब दूसरे चरण में 223 लोगों को चिन्हित करते हुए खाद्यान का वितरण कराएगी। बताया गया है कि एक व्यक्ति को ५ किलो और दो व्यक्ति के परिवार को 10 किलो और दो व्यक्तियों से अधिक परिवार को 15 किलो गेहूँ और चावल का वितरण कराया जा रहा है।
वार्ड नंबर 20 और 27 में किया पात्रता पर्ची का वितरण-
नगरपालिका द्वारा चिन्हित किए गए गरीब और जरूरतमंदों को नगरपालिका के वार्ड प्रभारियों के साथ नगर के जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खाद्यान पर्ची का वितरण घर-घर कराया गया।
पात्रतापर्ची के आधार पर दिया जा रहा खाद्यान
नगर के बिना राशनकार्डधारियों और जरूरतमंदों को पात्रतापर्ची के आधार पर वार्ड प्रभारियों के माध्यम से खाद्यान का वितरण कराया जा रहा है। अब तक लगभग 500 लोगों को नगर भर में खाद्यान का वितरण कराया गया है।
अजय श्रीवास्तव
सीएमओ
नपा-शहडोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो