scriptऑक्सीजन के लिए तड़पते देख आगे आया मुस्लिम समाज, मरीजों को दे रहे प्राणवायु | Muslim society came forward seeing anguish for oxygen | Patrika News

ऑक्सीजन के लिए तड़पते देख आगे आया मुस्लिम समाज, मरीजों को दे रहे प्राणवायु

locationशाहडोलPublished: May 29, 2021 12:22:49 pm

Submitted by:

amaresh singh

मरीजों की जिंदगियां बचाने में जुटा समाज

Muslim society came forward seeing anguish for oxygen

ऑक्सीजन के लिए तड़पते देख आगे आया मुस्लिम समाज, मरीजों को दे रहे प्राणवायु

शहडोल. शहर में मुस्लिम समुदाय कोरोना संक्रमित मरीजों की जिंदगियां बचाने में जुटा हुआ है। शहर के समाजसेवी अकरम अंसारी, अब्दुल समद खान और इसरार अहमद जमाते इस्लामी हिंद संस्था के माध्यम से कोरोना मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर उपलब्ध करवा रहे हैं। अकरम अंसारी बताते हैं, अप्रेल माह में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे थे। कई मरीजों की मौत की खबर ऑक्सीजन की कमी से सुनकर सबने मिलकर फैसला लिा। अपनी संस्था से तीन ऑक्सीजन मशीन और 40 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें जरूरतमंद कोरोना मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराना शुरू किया। मरीजों को राहत मिलने के साथ स्वस्थ होते गए तो हमारा हौसला बढ़ता गया और तेजी से मरीजों को प्राणवायु पहुंचाने में जुटे रहे।


ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से बना रहे ऑक्सीजन
अकरम अंसारी बताते हैं, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दे रहे हैं। इसमें एक मिनट में पांच लीटर ऑक्सीजन तैयार करती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी मरीजों को उपलब्ध करा रहे हैं। टीम के 9425344012 पर संपर्क करने से भी मरीजों तक ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर पहुंचा रहे हैं।


मरीजों तक पहुंचाते हैं हर दिन 17 सिलेंड
अकरम अंसारी ने बताया कि वर्तमान में हर दिन 15 से 17 सिलेंडर कोरोना मरीजों के लिए देते हैं। क्वारंटीन पीरियड के कुछ दिन तक सिलेंडर उन्ही के पास रहता है। इसके बाद फिर सिलेंडर के वापस जाने के बाद उसकी रिफलिंग करवाकर फिर दूसरे मरीजों को दे दिया जाता है। इसी तरह ऑक्सीजन मशीन भी जरूरतमंद कोरोना मरीजों को दिया जा रहा है।


700 मरीजों तक पहुंचा चुके हैं राहत
टीम के सदस्यों ने बताया कि अप्रैल से लेकर अब तक में लगभग 700 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा चुके हैं। इसके लिए संस्था के बाकी सदस्य भी हर तरह की मदद करते हैं। कोरोना संक्रमण जब तक रहेगा मरीजोंं को नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास रहेगा। जिससे सबको राहत मिल सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो