scriptनहीं आई शटल ट्रेन | No shuttle train | Patrika News

नहीं आई शटल ट्रेन

locationशाहडोलPublished: May 24, 2019 09:19:54 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

देरी से आई पांच ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

Three trains in several stations due to mega block

Three trains in several stations due to mega block

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को कटनी मुड़वारा-चिरमिरी शटल टे्रन नहीं आई और पांच ट्रेनें भी काफी बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों को खासा परेशानियो का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर चार घंटे देरी से सुबह 3.30 बजे आई। रीवा-चिरमिरी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से रात 2.46 बजे आई। रात 1.35 बजे आने वाली दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे बिलम्ब से आई। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6.15 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे देरी से सुबह 9.33 बजे पहुंची। सांतारागाछी-हबीबगंज हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11.28 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे देरी से दोपहर 3.12 बजे आई।

रेलवे बोर्ड के संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र के सदस्य बने मनोज बेहरा
शहडोल. ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा को रेलवे बोर्ड के संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र जेसीएम का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति पर रेलवे श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो