scriptअब रात में होने लगी तापमान में गिरावट | Now the temperature starts falling at night | Patrika News

अब रात में होने लगी तापमान में गिरावट

locationशाहडोलPublished: Oct 11, 2019 08:25:15 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

पिछले एक सप्ताह से शुष्क है मौसम, मानसून की हो रही विदाई

Now the temperature starts falling at night

Now the temperature starts falling at night

शहडोल. जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश का आंकड़ा शून्य हो गया है। जानकारों के अनुसार आगामी 13-14 अक्टूबर तक इस सीजन के मानसून की विदाई हो जाएगी और तापमान में काफी गिरावट आएगी। अक्टूबर माह में जिले में महज दो दिन एक और तीन अक्टूबर को ही बारिश हुई है। इसके अलावा चार अक्टूबर से अब तक लगातार बारिश का आंकड़ा शून्य बना हुआ है और आगे भी बारिश की अब कोई संभावना नहीं दिख रही है।
तापमान में हो रही गिरावट
अक्टूबर माह में न्यूनतम तापमान पर भी काफी गिरावट देखी जा रही है। दशहरा के दिन आठ अक्टूबर को दो डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया था और दशहरे के बाद प्रतिदिन एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जानकारों की माने तो आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट होगी।
ऐसे रहा न्यूनतम तापमान
01 अक्टूबर 23
02 अक्टूबर 23
03 अक्टूबर 22
04 अक्टूबर 23
05 अक्टूबर 22
06 अक्टूबर 23
07 अक्टूबर 23
08 अक्टूबर 21
09 अक्टूबर 20
10 अक्टूबर 20
11 अक्टूबर 17
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो