script

लगातार बढ़ रही प्रवासी श्रमिकों की बाहर से आने की संख्या

locationशाहडोलPublished: Jun 01, 2020 12:27:47 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

अब तक बाहर से आए 35 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक

मजदूर दिवस: पेट में भूख आंखों में नमी घर पहुंचने की आस कदमों से नाप ली ज़मी

मजदूर दिवस: पेट में भूख आंखों में नमी घर पहुंचने की आस कदमों से नाप ली ज़मी

शहडोल. जिले भर में अब तक लगभग 35हजार प्रवासी श्रमिकों की संख्या दर्ज की गई है। यह श्रमिक लाकडाउन के बाद वापस अन्य राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों से अपने गांव वापस पहुंचे हैं। दर्ज किए गए प्रवासी श्रमिकों में जनपद पंचायत व्यौहारी में सबसे अधिक लगभग 19 हजार 857 तो सोहागपुर जनपद क्षेत्र में सबसे कम महज 1597 श्रमिक ही दर्ज किए गए हैं। इन श्रमिकों को अब प्रशासन द्वारा मनरेगा के तहत उनकी मांग और ग्राम पंचायतों के द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार रोजगार दिए जाएंगे। जानकारी में बताया गया है कि जिले से हर साल मजदूरी करने अन्य प्रदेश के अन्य जिलों और प्रांतों के लिए यह श्रमिक मजदूरी करने पलायन किया करते हैं। लेकिन लाकडाउन और जीविकोपार्जन के साधन नहीं होने से वापस अपने गांव अभी भी लगातार आ रहे हैं।
यह है प्रवासी श्रमिकों की जनपदवार स्थिति-
जनपद पंचायत ब्यौहारी- 19857
जनपद पंचायत बुढ़ार- 3088
जनपद पंचायत गोहपारू- 4756
जनपद पंचायतजयसिंहनगर- 5542
जनपद पंचायत सोहागपुर- 1597
—————————-
कुल संख्या- ३५२४०
————————————————-
ब्यौहारी जनपद क्षेत्र में सबसे अधिक आए श्रमिक
जिले में अब तक 35 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक बाहर से आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ब्यौहारी और सबसे कम सोहागपुर जनपद में दर्ज किए गए हैं। प्रवासी श्रमिकों को मांग के अनुसार मनरेगा में रोजगार दिए जा रहे हैं।
एके शुक्ला
एओ
जिला पंचायत-शहडोल

ट्रेंडिंग वीडियो