scriptकिसानों के हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी, खरीदी का दिया आश्वासन | Officers arrived after farmers' uproar, assured purchase | Patrika News

किसानों के हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी, खरीदी का दिया आश्वासन

locationशाहडोलPublished: Jan 17, 2020 12:06:53 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

खरीदी केन्द्र में पड़ी है किसानों की लगभग 20 हजार क्विंटल धान

किसानों के हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी, खरीदी का दिया आश्वासन

किसानों के हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी, खरीदी का दिया आश्वासन

शहडोल. जिले के रसमोहनी धान खरीदी केन्द्र में लगभग एक सप्ताह से खरीदी बंद है। जिसकी वजह बारदानों के अभाव को बताया जा रहा है। खरीदी बंद होने के चलते किसान धान लेकर खरीदी केन्द्र में इंतजार कर रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से परेशान किसानों ने गुरुवार को हो हल्ला करना शुरु कर दिया। किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए इसकी सूचना जैतपुर तहसीलदार को दी गई। सूचना मिलते ही वह खरीदी केन्द्र पहुंचे। जहां उन्होने किसानों की समस्या सुनी और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार की समझाइश के बाद किसान शांत हुए।
40 हजार से ज्यादा बारदानों की जरूरत
बताया जा रहा है कि रसमोहनी खरीदी केन्द्र में लगभग 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी अब तक हो चुकी है। जिसके लिए लगभग 50 हजार बारदाने मुहैया कराए गए थे। खरीदी के बाद वारदाने समाप्त हो गए। लगभग एक सप्ताह से बारदाने समाप्त है। जिसके चलते खरीदी नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि अभी लगभग 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी होनी है। जिसके लिए लगभग 40 हजार बारदानों की और भी आवश्यक्ता है।
धान लेकर बैठे हैं केन्द्रों में किसान
रसमोहनी धान खरीदी केन्द्र में किसान कई दिन से धान लेकर बैठे हुए है लेकिन उनकी खरीदी नहीं हो रही है। जिसके चलते गुरुवार को उनके सब्र का बांध फूट पड़ा और वह हो हल्ला मचाने लगे। बताया जा रहा है कि खरीदी केन्द्र में लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीदी के लिए पड़ी हुई है। वहीं लगभग 10 हजार 304 क्विंटल धान का उठाव होना बाकी है। इन परिस्थितियों के चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम और फूड कंट्रोलर
खरीदी न होने से परेशान किसानों के आक्रोश व किए जा रहे प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा व फूड कंट्रोलर कमलेश टंडेरकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होने किसानों की समस्या सुनी। किसानों को आश्वस्त किया गया कि सभी किसानों की धान खरीदी की जाएगी। कोई भी किसान खरीदी केन्द्र से वापस नहीं लौटेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह भी रसमोहनी खरीदी केन्द्र पहुंच गए। जहां किसानों ने अपनी समस्या से उन्हे अवगत कराया। जिस पर उन्होन कलेक्टर को फोन पर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर मौके में मौजूद किसान मानसिंह, जय सिंह, पप्पू सिंह, उदय नारायण, डी एन सिंह, दीप नारायण मिश्रा, उमेश सिंह ने जिलाध्यक्ष को परेशानियों से अवगत कराया।
इनका कहना है
किसानों को मैसेज मिलने पर वह अपनी धान लेकर खरीदी केन्द्र पहुंचे हुए है लेकिन वारदानों की कमी की वजह से खरीदी नहीं हो पा रही है। उठाव के लिए भी काफी मात्रा में धान रखी हुई है। जिसके चलते समस्या हो रही है।
धर्मेंन्द्र मिश्रा, एसडीएम, जैतपुर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो