scriptट्राइसाइकिल धकेलते दिखा वृद्ध, कलेक्टर ने कहा- देंगे इलेक्ट्रिक वाहन | Old man seen pushing the tricycle, collector said - will give electric | Patrika News

ट्राइसाइकिल धकेलते दिखा वृद्ध, कलेक्टर ने कहा- देंगे इलेक्ट्रिक वाहन

locationशाहडोलPublished: Nov 24, 2020 12:43:58 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

दौरे से लौट रहे थे कलेक्टर, काफिला रुकवाया, अधिकारियों को मौके से दिए निर्देश

ट्राइसाइकिल धकेलते दिखा वृद्ध, कलेक्टर ने कहा- देंगे इलेक्ट्रिक वाहन

ट्राइसाइकिल धकेलते दिखा वृद्ध, कलेक्टर ने कहा- देंगे इलेक्ट्रिक वाहन

शहडोल. रास्ते में पुरानी ट्राइसाइकिल को वृद्ध द्वारा धकेलते हुए कलेक्टर का दिल पसीज गया। कलेक्टर ने काफिला रुकवाते हुए वृद्ध की मदद की। उन्होने मौके से ही इलेक्ट्रानिक वाहन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। दरअसल कलेक्टर शहडोल डॉ सतेन्द्र सिंह लखबरिया से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में धनपुरी के नजदीक वृद्ध खस्ताहाल ट्राइसाइकिल को धक्का लगाते हुए नजर आया। कलेक्टर ने काफिला रुकवाया। इस दौरान आसपास के जनप्रतिनिधि और लोगों ने वृद्ध की पीड़ा बताई। बताया गया कि ट्राइसाइकिल काफी पुरानी हो चुकी थी। वृद्ध ने आर्थिक मजबूरी बताते हुए नई ट्राइसाइकिल न खरीद पाने की व्यथा बताई। इस दौरान कलेक्टर ने मौके से ही सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराएं। कलेक्टर सिंह ने वृद्ध से पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली और दस्तावेजों के साथ कार्यालय भी बुलाया। इस दौरान कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इनका कहना है
वृद्ध पुरानी ट्राइसाइकिल से गुजर रहा था। ट्राइसाइकिल काफी पुरानी थी। नया इलेक्ट्रिक वाहन दिलाया जाएगा।
डॉ. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर शहडोल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो