scriptकोरोना से वृद्ध महिला की मौत | Old woman dies of corona | Patrika News

कोरोना से वृद्ध महिला की मौत

locationशाहडोलPublished: Nov 29, 2020 09:37:24 pm

Submitted by:

amaresh singh

भर्ती के बाद से महिला की हालत थी गंभीर

Old woman dies of corona

कोरोना से वृद्ध महिला की मौत

शहडोल। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से फिर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज में कुछ दिनों तक कोरोना से होने वाली मौत का सिलसिला थम गया था लेकिन ठंड शुरू होते ही फिर से कोरोना से मौत होने लगी है। रविवार को अनूपपुर निवासी 69 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को परिजन 16 नवंबर को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराए थे। भर्ती के बाद से ही महिला की हालत गंभीर थी।


भर्ती के बाद से वेंटिलेटर पर थी वृद्ध
वृद्ध महिला की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने महिला को तत्काल आईसीयू में भर्ती करा दिया। इस दौरान वृद्ध महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तथा उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी काफी कम हो गया था। इस पर वृद्ध को वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के बाद भी महिला के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य नहीं हो रहा था। इलाज के बाद भी महिला की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। शनिवार रात को महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई और रविवार सुबह के समय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो