घर पर महिला का चल रहा था इलाज
वहीं शहडोल निवासी 52 वर्षीय अधेड़ महिला 26 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महिला का होमआइसोलेशन में इलाज चल रहा था। इलाज के बाद महिला का रिपोर्ट निगेटिव आ गया। इसके बाद अचानक से महिला की हालत खराब हो गई। इस पर परिजनों ने उसे सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला की हालत खराब देखकर उसे आईसीयू में रखा गया लेकिन महिला की हालत इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुई और मंगलवार रात में उसने दम तोड़ दिया।