शाहडोल

OMG! कहां गायब हो गईं तीन लड़कियां ?

पढि़ए पूरी खबर

शाहडोलOct 30, 2017 / 12:39 pm

Shahdol online

OMG Where did the three girls disappear?

तीन किशोरियां लापता
शहडोल- जिले के अलग-अलग जगहों से लड़कियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल अलग-अलग जगहों से 3 लड़कियां गायब हैं। पहला मामला जयसिंहनगर के बंधा बाजार का है। जहां परिजनों से शिकायत दर्ज कराई है की एक 17 साल की लड़की बाजार गई थी। जो अचानक से लापता हो गई। कहां गई किसी को पता नहीं है। इसी तरह दूसरा मामला सोहागपुर के नवलपुर गांव का है। यहां से हिमांशु नामक युवक ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। उधर सोहागपुर के कृष्णा कॉलोनी से भी एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि कृष्णा कॉलोनी से बदमाशों ने किशोरी को अगवा कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
—————————–
नामदेव समाज मनाएगा संत शिरोमणि जयंती
शहडोल – नामदेव समाज विकास परिषद द्वारा संत शिरोमणि नामदेव महाराज की ७४७ वीं जयंती महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 नबंवर शनिवार को मानस भवन में आयोजित किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे आरती, 10 बजे अतिथियों का स्वागत, 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 बजे महाराज की झांकी का नगर भ्रमण, दोपहर 1.30 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन, शाम 4 बजे प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक और 5 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेके नामदेव, शंकरलाल अखोटे, गजानन नामदेव, सरोज बाला नामदेव, आरवी नामदेव, राजकुमार नामदेव, महेंद्र नामदेव मौजूद रहें। मौजूद रहें।
———————————
दिन में तेज धूप, रात में होने लगा ठंड का अहसास
शहडोल- दीपावली बीत गई,छोटी दीपावली मंगलवार को है। लेकिन ठंड ने अब तक अपना जोर नहीं दिखाया है। हिंदी महीनों पर गौर करें तो पिछले वर्ष के कार्तिक महीने में तेज ठंड पडऩी शुरू हो गई थी। लेकिन इस साल एक-दो दिनो से रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दीपावली गुजर जाने के बाद भी रविवार को दिन का 30 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। डिग्री सेल्सियस रहा।

Home / Shahdol / OMG! कहां गायब हो गईं तीन लड़कियां ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.