घर से बाहर निकली महिला, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत
टक्कर मारने के बाद फरार हो गया वाहन चालक

शहडोल। तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हो रहे हैं। अनूपपुर जिले के बम्हनी निवासी एक महिला को तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसका उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
घर से बाहर निकल रही थी महिला
जानकारी के अनुसार कलावती पति ददन प्रसाद चौधरी सुबह के समय घर में झाड़ पोछा लगाने के बाद गेट से बाहर सामने निकली थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। महिला को घायल देखकर परिजन उसे इलाज के लिए अनूपपुर में अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टरों ने उसे शहडोल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस दौरान साथ में आए अन्य लोगों की भी आंखे नम हो गई।
अब पाइए अपने शहर ( Shahdol News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज