शाहडोल

किशोर दा के जन्मदिवस पर दोस्तों को देते है पार्टी

पार्श्व गायक किशोर कुमार की पुण्य तिथि पर विशेष-गाना गाने वालों को करते हैं प्रोत्साहित, बचपन से हैं किशोर के गानों के दीवाने, बगैर गाना सुने नहीं करते कोई काम

शाहडोलOct 12, 2019 / 09:37 pm

brijesh sirmour

Party gives friends party on Kishore da’s birthday

शहडोल. आदिवासी अंचल में सिने जगत के प्रसिद्ध पाŸव गायक किशोर कुमार के गानों के दीवानों की कोई कमी नहीं है। नगर के हबीब अहमद उनकी मस्ती भरी शोख और खनकभरी आवाज का दीवाने है तो नीतिश कुमार उनके गाए गीतों को गाकर शोहरत बटोर रहे है। संभागीय मुख्यालय में आदिवासी अंचल के यह दोनों कलाकार ऐसे हैं, जो किशोर कुमार के हर जन्म दिवस पर अपने मित्रों के साथ पार्टी करते चले आ रहे है और किशोर के गीतों को गाने वालों को हमेशा प्रोत्साहित करते है। उनके पास किशोर कुमार के हजारों गीतों का अच्छा कलेक्शन भी है।
गायकी और अदाकारी ने बनाया दीवाना
रेलवे कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय नीतिश कुमार ने बताया कि वह हर महफिल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पिछले पांच वर्षों से किशोर कुमार के गीतों को गाकर शोहरत बटोर रहे हैं। किशोर दा गायक होने के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता, गीतकार, संगीतकार, निर्माता, निर्देशन और पटकथा लेखक भी थे। उनकी शोख अदा हर किसी को दीवाना कर देती है।
किशोर के गीतों से मिलती है प्रेरणा
क_ी मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय हबीब अहमद ने बताया कि वह बचपन से ही किशोर के गानों के दीवाने है। उनकी हर सुबह और हर रात किशोर के गानों के साथ होती है। यहां तक वह अपने कार्यस्थल पर भी फुर्सत के क्षणों में किशोर दा के गीतों को सुनते रहते है। किशोर दा जैसा हरफनमौला कलाकार कोई दूजा नहीं है। उनके गाए गीतों से उन्हे जीवन की प्रेरणा मिलती है।

Home / Shahdol / किशोर दा के जन्मदिवस पर दोस्तों को देते है पार्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.