scriptपेट्रोल: शतक के पार पहुंचा, दो दिन से 101 पर टिका | Petrol: reached over century | Patrika News

पेट्रोल: शतक के पार पहुंचा, दो दिन से 101 पर टिका

locationशाहडोलPublished: Feb 25, 2021 11:39:10 am

Submitted by:

amaresh singh

जनवरी में 11 और फरवरी में 16 बार पेट्रोल के बढ़े दाम

Petrol: reached over century

पेट्रोल: शतक के पार पहुंचा, दो दिन से 101 पर टिका

शहडोल. संभाग में पेट्रोल के दाम लगातार शतक लगा चुका है। अनूपपुर के बाद अब शहडोल में भी पिछले चार दिन से पेट्रोल के दाम शतक के पार हैं। शहडोल में पिछले तीन दिन में पेट्रोल सौ रुपए के ऊपर है। लगातार दाम में बढ़ोत्तरी के बीच पेट्रोल का दाम चार दिन से 100 रुपए से आगे बना हुआ है। पेट्रोल के दाम में आए उछाल से दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक परेशान हैं। लोगों ने कहा कि जनवरी माह से लगातार पेट्रोल का दाम बढ़े हैं। जनवरी माह के शुरुआत में पेट्रोल 93 रुपए के आस-पास था लेकिन जनवरी से लेकर फरवरी माह में पेट्रोल का दाम सौ रुपए के ऊपर चला गया है। लगातार बढ़ते पेट्रोल के दाम के बीच जहां ट्रांसपोटर्स को वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों के साथ व्यापार से जुड़े लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले चार दिन से लगातार पेट्रोल के दाम की मीटर 100 के आगे ही बना हुआ है।
जनवरी में इस तरह बढ़े पेट्रोल के दाम
1 जनवरी 93.68
6 जनवरी 93.97
7 जनवरी 94.23
13 जनवरी 94.49
14 जनवरी 94.74
18 जनवरी 95.00
19 जनवरी 95.26
22 जनवरी 95.52
23 जनवरी 95.78
26 जनवरी 96.14
27 जनवरी 96.40

फरवरी माह में बढ़े पेट्रोल के दाम
4 फरवरी 96.58
6 फरवरी 96.89
9 फरवरी 97.25
10 फरवरी 97.56
11 फरवरी 97.82
12 फरवरी 98.12
13 फरवरी 98.43
14 फरवरी 98.73
15 फरवरी 98.99
16 फरवरी 99.30
17 फरवरी 99.56
18 फरवरी 99.91
19 फरवरी 100.23
20 फरवरी 100.64
23 फरवरी 101.00
24 फरवरी 101.00

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो