scriptपुलिस ने दुष्कर्म के 5 आरोपियों को 40 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार | Police arrested 5 accused of rape within 40 hours | Patrika News

पुलिस ने दुष्कर्म के 5 आरोपियों को 40 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

locationशाहडोलPublished: Mar 09, 2021 10:06:48 pm

Submitted by:

amaresh singh

नाबालिग के साथ स्टेशन पर पकड़ाया आरोपी

crime_scene.jpg

,,

शहडोल। सोहागपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने दुष्कर्म के पांच आरोपियों को 40 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक के पिता ने 6 मार्च को नाबालिक के प्रैक्टिल के जाने और देर रात तक घर नहीं आने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम तैयार किया गया। इसके बाद टीम को बिलासपुर छत्तीसगढ़ रवाना किया गया एवं अन्रू टीम उमरिया पाली गई। 8 मार्च को आरोपी नफीस खान के पास से विरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बरामद हुई। पूछताछ पर मामले में दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया। आरोपी नफीस खान, अंकुल नापित , नबील इस्लाम निवासी , रौनक श्रीवास्तव निवासी , सलीम खान को घटना के 40 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सोहागपुर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक किरण वरकडे, थाना प्रभारी अमलाई उनि विकास सिंह, थाना प्रभारी सिंहपुर, उनि सुभाष दुबे, सउनि रजनीश तिवारी, सउनि रामराज पांडे, सउनि स्वतंत्र सिंह, सउनि सुरेश अहिरवार, प्रआर राम निवास पांडे, आरक्षक हीरालाल, प्रकाश द्विवेदी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, विष्णु बागरी शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो