शाहडोलPublished: Oct 24, 2020 12:35:44 pm
amaresh singh
इलाज के दौरान हो गई मौत
बहन के हत्यारे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल। कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर सात निवासी एक आरोपी को पुलिस ने बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 28 सितंबर को आरोपी आवेद अली ने बहन फरीदा बेगम को चाकू मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फरीदा बेगम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान फरीदा बेगम की 7 अक्टूबर को मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया। इस दौरान घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आवेद अली फरार हो गया था। पुलिस लगातार आरोपी को पकडऩे का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर आरोपी के मालाचुंआ आमगार में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आवेद अली पूर्व में कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी आवेद अली को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद मिश्रा, उपनिरीक्षक एमपी अहिरवार, आरक्षक गिरीश मिश्रा, महेन्द्र पाल, शुक्ला आदि शामिल रहे।