scriptशहडोल के रास्ते गांजा तस्करी, 22 किलो गांजा और 6 लाख जब्त | Police chased vehicle and caught a hemp worth six lakh rupees | Patrika News

शहडोल के रास्ते गांजा तस्करी, 22 किलो गांजा और 6 लाख जब्त

locationशाहडोलPublished: Apr 06, 2020 08:32:03 pm

Submitted by:

shubham singh

पुलिस ने छह लाख रुपए कीमत का गांजा पकड़ा, वाहन में लेकर जा रहा था 22 किलो 500 ग्राम गांजा

Police chased vehicle and caught a hemp worth six lakh rupees

पुलिस ने वाहन का पीछा कर छह लाख रुपए कीमत का गांजा पकड़ा, वाहन में लेकर जा रहा था 22 किलो 500 ग्राम गांजा

शहडोल। शहडोल से तस्कर गांजा की खेप लेकर जा रहे थे। जैतपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने छह लाख रुपए कीमत गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरी टोला वार्ड नंबर 15 बुढ़ार थाना क्षेत्र निवासी सौरभ पिता अरविंद सिंह भदौरिया एक वाहन में गांजा लेकर जा रहा है। जैतपुर प्रभारी संघप्रिय सम्राट ने पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दिया। इसी दौरान वाहन क्रमांक एमपी 20केजी 5555 का चालक वाहन तेजी से लेकर जा रहा था। इस पर पुलिस ने उसे रूकने के लिए कहा। इस पर वाहन चालक और तेजी से वाहन भगाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 22 किलो 600 ग्राम गंाजा बरामद हुआ। इसके अलावा 5 लाख 96 हजार 800 सौ रुपए नकदी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के हाथ गांजा तस्करी से जुड़े कई सुराग हाथ लग सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो