script

यहां पहली बार 107 मासूम बच्चों ने सुनी अपनी आवाज

locationशाहडोलPublished: Feb 14, 2017 09:24:00 am

– सर्वशिक्षा अभियान ने लगाया शिविर, बांटे उपकरण

barmer

barmer

मासूम से बच्चे। सुन नहीं पा रहे थे। आवाज क्या होती है इससे अनजान। सोमवार को जब उन्होंने अपनी ही आवाज पहली बार सुनी तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रसन्नता उनके चेहरे पर साफ पढ़ी जा सकती थी। साथ आए शिक्षकों ने जब उनसे पूछा कि कैसा लगा तो मासूम सा जवाब-कानों में गुदगुदी हो रही है। 
सर्वशिक्षा अभियान की ओर से आठवीं कक्षा तक के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सोमवार को महावीर नगर स्कूल लगाए गए शिविर में उपकरण वितरित किए जा रहे थे। शिविर में 107 एेसे मासूम बच्चे आए, जिन्हें या तो कम सुनाई दे रहा था या फिर बिल्कुल भी नहीं। शिविर में इन्हें हियरिंग मशीन दी गई। बच्चों को यह मशीन देते हुए इसके संचालन की जानकारी दी गई। जैसे ही यह मशीन बच्चों के हाथ में आई और उन्होंने इससे अपनी ही आवाज सुनी तो चेहरे एेसे खिल उठे, मानो मन की मुराद पूरी हो गई।
साइकिल पर चलेंगे आज से

36 बच्चों को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल की चैन और अन्य पाटर््स को चैक करके इनको सुपुर्द किया गया है। यह साइकिल बच्चों को मिली तो उनके लिए यह बड़ा उपहार थी। अभिभावक और शिक्षकों ने इस साइकिल को बच्चों के घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया।
व्हील चेयर पर चलेंगे मासूम

जिले के 59 विद्यार्थियों को व्हील चेयर मिली है। ये बच्चे साइकिल चला नहीं सकते हैं। इसलिए विभाग ने इन्हें व्हील चेयर दी है।

शिविर में रही दिनभर भीड़
शिविर में दिनभर भीड़ लगी रही। ढाई सौ से अधिक विद्यार्थी यहां पहुंचे। इनके साथ परिजन रहे। मोहाली से आई टीम ने उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही बरती जाने वाली सावधानी से अवगत करवाया। शिविर प्रभारी अशोक राठी, विद्यालय प्राचार्य चेतनराम सहित अन्य ने सेवाएं दी। शिविर के दौरान 36 ट्राईसाइकिल, 08 व्हील चेयर, 04 बैशाखी, 214 हियरिंग मशीन, 07 ब्रेल किट, 07 स्मार्ट केन, 18 केलीपर्स, तथा 51 एमआर किट वितरित किए गए। शिविर में कुल 274 लोगों का पंजीयन किया गया। 

ट्रेंडिंग वीडियो