scriptपुलिस ने 10 किलो 300 ग्राम गांजा किया बरामद | Police recovered ten kg hemp | Patrika News

पुलिस ने 10 किलो 300 ग्राम गांजा किया बरामद

locationशाहडोलPublished: Aug 16, 2021 09:14:34 pm

Submitted by:

amaresh singh

दो आरोपी गिरफ्तार

crime_scene.jpg

– मामला पहुंचा पुलिस के पास

शहडोल। बुढ़ार थाना अंतर्गत पुलिस ने 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बलबहरा चौकी केशवाही में योगेश कुमार कुशवाहा अपनी दुकान में गांजा बेचने के लिए रखा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी योगेश कुशवाहा के पास से 10 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त गांजा अपने साथी राहुल तिवारी निवासी बलबहरा चौकी केशवाही द्वारा गांजा देने पर अपने पास रखा था। इस पर पुलिस राहुल तिवारी का पता तलाश कर उसे पूछताछ की तो उसने बताया कि गांजा बेचने के लिए उसने योगेश कुशवाहा के दुकान में रखवायाथा। मुनाफे में से उसे हिस्सा देने की बात हुई थी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी में थाना प्रभारी बुढ़ार राजेश चंद्रा, उनि आशीष झारिया, सउनि हरिकिशोर, सउनि भारत सिंह, सउनि राजेन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, आरक्षक मयंक मिश्रा, सनत कुशवाहा, कैलाश कुमार शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो