scriptप्री मानसून: भारी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली निजात, तापमान में गिरावट | Pre monsoon: people get relief from heat after heavy rains | Patrika News

प्री मानसून: भारी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली निजात, तापमान में गिरावट

locationशाहडोलPublished: Jun 02, 2020 01:14:08 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

केरल के बाद मध्यप्रदेश के शहडोल में मानसून दस्तक दे दी है।

प्री मानसून: भारी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली निजात, तापमान में गिरावट

प्री मानसून: भारी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली निजात, तापमान में गिरावट

शहड़ोल. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। सोमवार को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शहडोल, रीवा, रतलाम समेत प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में जून माह की पहली तारीख को ही मानसून ने दस्तक दे दिया। दो महीने की चिलचिलाती गर्मी से अब शहडोल के लोगों को राहत मिल सकती है। 15 जून से होने वाली बारिश इस बार समय से पहले 1 जून को ही दस्तक दे दी ,जिसे लोग प्री मानसून के रूप में देख रहे हैं।
समय से पहले इंद्र देव बरसे
केरल के बाद मध्यप्रदेश के शहडोल में मानसून दस्तक दे दी है। सोमवार अचानक तेज गर्जन के साथ हवाओं के बीच इंद्र देव जमकर बरसे, झमाझम बारिश के साथ जून माह की पहली तारीख का आगाज हुआ। बारिश से गर्मी से झुलस रहे जनजीवन में बहार लौट आई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बिजली व्यवस्था पर फिर एक बार असर पड़ा है। शहडोल में बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। घंटों हुई इस बारिश के बाद मिट्टी में पर्याप्त नमी आ गई है। शहडोल में बारिश के कारण शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जगह-जगह पर गड्ढों में पानी भर गया है। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी आ रही है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। जिससे गली-मुहल्लों में लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से पूर्व साफ-सफाई अभियान नहीं चलाए जाने से शहर का यह हाल हुआ है।
शहडोल में प्री मानसून
जिले में प्री मानसून के साथ बारिश ने भी दस्तक दे दी है। तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से लोगों का राहत दी है। मानसून के पूरी तरह आने में अभी भी 2 सप्ताह का वक्त लग सकता है। बारिश के आने के साथ ही कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप कम हुआ है वहीं कुछ क्षेत्रों में अभी भी पारा चढ़ा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो