शाहडोलPublished: Nov 13, 2022 01:13:05 pm
Subodh Tripathi
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 11 जिलों से एक लाख से अधिक आदिवासी शामिल होंगे, इस भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आएंगी.
शहडोल. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 11 जिलों से एक लाख से अधिक आदिवासी शामिल होंगे, इस भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आएंगी, क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी किया है।