नियुक्त कर्मचारियों और व चयन समिति के पदाधिकारियों की होनी थी सुनवाई
नगरीय प्रशासन भोपाल के पांच अधिकारियों की बनाई गई है टीम
शाहडोल
Published: April 23, 2022 12:25:07 pm
शहडोल. संभाग की चार नवगठित नगरीय निकायों में संविलियन किए गए कर्मचारियों, प्रत्येक निकाय की जिला चयन समिति के सदस्य, अध्यक्ष जिला चयन समिति एवं चारों निकाय के प्रशासक तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की सुनवाई की जानी थी। जिसके लिए शुक्रवार को नगरीय प्रशासन भोपाल से गठित टीम के सदस्य शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां टीम ने बाणगंगा स्थित सामुदायिक भवन में बनाए गए सुनवाई कक्ष में सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे। इस बीच सुनवाई के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। पूरा दिन सामुदायिक भवन की कुर्सियां खाली रही और सुनवाई कक्ष में बैठकर टीम के सदस्य कर्मचारियों व चयन समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों का इंतजार करते रहे। शनिवार को सुनवाई में लोगों के आने की संभावना है।
टीम में ये हैं शामिल
नवगठित नगरीय निकायों में हुए भर्ती घोटाले में की गई कार्रवाई के बाद अब नगरीय प्रशासन द्वारा मामले में नियुक्त कर्मचारियों, जिला चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्य व प्रशासकों की सुनवाई कराई जा रही है। जिसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल के पांच अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जिसमें अपर सचिव भरत यादव के नेतृत्व में दो अपर संचालक, एक सहायक संचालक और एक उप संचालक को शामिल किया गया है। जिनमें से अपर संचालक आर के कार्तिकेय व अनिल गौड़ के साथ सहायक संचालक व उप संचालक शुक्रवार को शहडोल पहुंच सुनवाई की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पहले दिन कोई भी मौजूद नहीं हुआ।
चार निकायों में 271 कर्मचारियों का संविलियन
जानकारी के अनुसार संभाग के अनूपपुर व शहडोल जिले की चार नवगठित नगरीय निकायों डोला, बनगवा, डूमरकछार तथा बकहो में कुल 271 लोगों को संविलियन की आड़ में फर्जी तरीके से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों व बाहरी व्यक्तियों का संलिवियन किया गया था। मामले में शिकवा शिकायत होने के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल संचालनायल द्वारा जांच कराई गई और दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसके बाद अब मामले की जांच में जनसुनवाई की जा रही है।
सूने रहे कक्ष, सिर्फ शिकायत कर्ता पहुंचे
सुनवाई के पहले दिन भोपाल से आई टीम नियुक्त कर्मचारियों, जिला चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्य व प्रशासकों का इंतजार करती रही। इस दौरान दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान अनूपपुर के डोला व डूमर कछार से बड़ी तादाद में शिकायत कर्ता पहुंचे हुए थे। जिन्होने टीम के सदस्यों से मुलाकाम कर अपनी बात रखी। शिकायत कर्ताओं का कहना था कि मामले में पुरी पारदिर्शता रखी जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाए।
आज आएंगे अपर सचिव
उल्लेखनीय है कि सुनवाई के लिए नगरीय प्रशासन भोपाल द्वारा गठित टीम का नेतृत्व अपर सचिव भरत यादव कर रहे हैं। शुक्रवार को वह किसी कारण से टीम के साथ शहडोल नहीं पहुंच पाए। टीम के सदस्यों ने बताया कि अपर सचिव भरत यादव शनिवार को शहडोल पहुंचेगे। जिनकी मौजूदगी में दूसरे दिन की सुनवाई होगी।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें