scriptसवाल-जबाब से किया किशोरियों की शंकाओं का समाधान | Resolved the doubts of adolescent girls by answering questions | Patrika News

सवाल-जबाब से किया किशोरियों की शंकाओं का समाधान

locationशाहडोलPublished: Nov 19, 2019 09:46:40 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

प्रोजेक्टर से किशोरियों की दिखाई गई हाइजीन की फिल्में, कन्या माध्यमिक शाला 390 छात्राओं को दी हाईजीन की जानकारी, किशोरियों का बांटा सेनेटरी नेपकिन व स्वास्थ्य जानकारी की बुकलेट

Resolved the doubts of adolescent girls by answering questions

Resolved the doubts of adolescent girls by answering questions

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय वार्ड नम्बर एक में पी एंड जी के तत्वावधान में 18 व 19 नवंबर को कक्षा छठवीं से आठवीं तक की किशोरियों को हाइजीन की विस्तार से जानकारी दी गई और उनकी विविध शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन व जानकारियों की बुकलेट भी वितरित की गई। दो दिवसीय आयोजन में पहले किशोरियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से हाइजीन संबंधी फिल्में दिखाई गई। इसके बाद सवाल-जबाब के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। पी एंड जी की काउंसलर कृष्णा नायक ने किशोरियों को बताया कि वह अपनी किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन से घबराएं नहीं, क्योंकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसमें सबको जागरूक ता से समाधान की जरूरत है। उन्होने ने बताया कि हॉस्टल व मूक बधिर किशोरियों के लिए यह पल काफी कठिन लगता है। इसलिए उन्हे ज्यादा से ज्यादा जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी होता है। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक सेशन में करीब 80 छात्राओं को जानकारी दी गई। इस प्रकार दो दिन में पांच सेशन लगाए गए। काउंसलर ने बताया है कि वह अब तक करीब 2200 किशोरियों को जानकारी दे चुकी है और अभी अन्य कई स्कूलों में जानकारी दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो