scriptदेर रात तक चला मान-मनौवल, सुबह फिर हुई बैठक, काम पर लौटे सफाई कर्मचारी | Respect went on till late night, meeting held again in the morning, sa | Patrika News

देर रात तक चला मान-मनौवल, सुबह फिर हुई बैठक, काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

locationशाहडोलPublished: Oct 20, 2021 12:15:14 pm

Submitted by:

shubham singh

नपा अधिकारी ने 15 दिन के अंदर समस्या समाधान का दिया आश्वासन

Respect went on till late night, meeting held again in the morning, sanitation workers returned to work

नपा अधिकारी ने 15 दिन के अंदर समस्या समाधान का दिया आश्वासन


शहडोल. सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी ने देर शाम सभी सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और 15 दिन के अंदर उनकी मांगो पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सफाई कर्मचारी माने और 15 दिन की लिए अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और मांगो पर अमल नहीं किया गया तो वह फिर से काम बंद हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि नगर की सफाई व्यवस्था की बागडोर संभालने वाले सफाई कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांगो को लेकर मंगलवार से काम बंद कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। जिसका सीधा असर नगर की सफाई व्यवस्था पर पडता न तो नगर में झाडू लगती और न ही कचरे का उठाव होता। नगर पालिका के नियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों द्वारा पूर्व में नपा व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 9 सूत्रीय मांगे रखी थी। जिनका निराकरण नहीं होने पर पहले तो सफाई कर्मचारियों ने 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मंगलवार से काम बंद कर जयस्तंभ चौक में धरना देंने का निर्णय लिया था। जिसकी जानकारी लगते ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी ने देर रात तक सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उन्हे समझाइश दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह फिर मानस भवन में सभी सफाई कर्मचारियों से चर्चा की गई और 15 दिन के अंदर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो