scriptमालगाड़ी की ठोकर से सेवानिवृत्त प्राचार्य घायल | Retired principal injured by a goods train | Patrika News

मालगाड़ी की ठोकर से सेवानिवृत्त प्राचार्य घायल

locationशाहडोलPublished: Dec 12, 2019 09:11:54 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

आरपीएफ के जवानों ने दिखाई तत्परता व भेजा अस्पताल

मालगाड़ी की ठोकर से सेवानिवृत्त प्राचार्य घायल

मालगाड़ी की ठोकर से सेवानिवृत्त प्राचार्य घायल

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के पुरानी बस्ती स्थित रेलवे फाटक और अण्डर ब्रिज के बीच गुरूवार को करीब तीन बजे रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की ठोकर से 65 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य हीरामणि सिंह पिता रविकरण सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 28 कोरियान मोहल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके हाथ ओर सिर में चोंटे आई है। जिन्हे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया है। घटना की सूचना पर आरपीएफ के एएसआई एमआर धृतलहरे, आरक्षक एसएस तिवारी व राजकुमार तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और घायल सेवानिवृत्त प्राचार्य को अस्पताल पहुंचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।
देरी से आई चार ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में गुरूवार को चार टे्रनें काफी देरी से आई। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे देरी से रात एक बजे आई। रात 1.24 बजे आने वाली भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस दो घंटे बिलम्ब से सुबह 3.25 बजे आई। सुबह 6.05 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से सुबह आठ बजे और सुबह 9.10 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस तीन घंटे बिलम्ब से दोपहर बारह बजे पहुंची।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो