scriptनागपुर तक चलाएं सीधी ट्रेन, पोंडा नाला पर बने ओवरब्रिज | run direct train till nagpur | Patrika News

नागपुर तक चलाएं सीधी ट्रेन, पोंडा नाला पर बने ओवरब्रिज

locationशाहडोलPublished: Sep 24, 2021 12:07:54 pm

Submitted by:

amaresh singh

असिस्टेंट डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

run direct train till nagpur,

नागपुर तक चलाएं सीधी ट्रेन, पोंडा नाला पर बने ओवरब्रिज

शहडोल.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अपर मंडल रेल प्रबंधक विदेश धुवारे एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे। यहां उन्होंने नागपुर तक सीधी ट्रेन चलाने के अलावा कई विषयों पर प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। नागपुर तक सीधी ट्रेन चलाने के साथ पोंडा नाला पर ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा उठा। रेलवे के अधिकारियों ने इसके पहले शहडोल रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रतिनिधि मंडल और अपर मंडल रेल प्रबंधक विदेश धुवारे एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह के बीच हुई संयुक्त चर्चा में रेल सुविधाओ सहित कई विषयों में बात हुई, जिनमें प्रमुख रूप से पोंडा नाला में ओवरब्रिज निर्माण, शहडोल से नागपुर तक सीधी ट्रेन चलाने के अलावा, सीमेंट साइडिंग की स्थापना, रेलवे कॉलोनी का जीर्णोद्धार, पुरानी बस्ती रेवले फाटक में फ्लाई ओवर का निर्माण, यात्रियों की तरह बैठक की व्यवस्था, स्टेशन में रैम्प निर्माण सहित कई अन्य विषय शामिल रहे। इसके बाद असिस्टेंट डीआरएम ने जनप्रतिनिधियों से भेंटकर मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की है। प्रतिनिधि मंडल में जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, नगर पालिका शहडोल की अध्यक्ष उर्मिला कटारे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी जिला महामंत्री संतोष लोहानी, अनिल द्विवेदी, मनोज गुप्ता, संजीव प्रताप सिंह, विनय मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो