script

फिर 7 घंटे देरी से पहुंची सारनाथ, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

locationशाहडोलPublished: Mar 10, 2018 08:32:49 pm

Submitted by:

shivmangal singh

लगातार लेट हो रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें

Sarnath, other trains also affected by 7 hours delayed
शहडोल। शनिवार को भी सारनाथ एक्सप्रेस पूरे ७ घंटे देरी से शहडोल पहुंची। बताया गया कि ट्रेन इलाहाबाद के पास प्रयाग में ही ४ घंटे खड़ी रही। शहडोल तक आते-आते ट्रेन सात घंटे लेट हो गई। रात ११ बजे पहुंचने वाली ट्रेन सुबह पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। जिसमें नौतनवा दुर्ग ४ घंटे, बरौंनी गोंदिया साढ़े तीन घंटे और गोंदिया बरौनी २ घंटे लेट हुई। इन दिनों अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनें देरी से आ रहीं हैं। यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। रेलवे अधिकारियेां ने बताया कि यूपी, बिहार और एमपी में भी रेल लाइन मरम्मत कार्य चल रहा है। पटरियों के कार्य के चलते यात्री ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं।
…………………………………………………………………………………………
सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे पेंशनर्स
शहडोल। पेंशनर्स समाज की बैठक गांधी स्टेडियम स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के लिए जिले से भी संगठन सदस्य भोपाल जाएंगे। पेंशनर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ओझा ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि प्रदेश सरकार पेंशनर्स को सातवां वेतनमान नहीं दे रही है। जिससे पेंशनर्स सरकार के खिलाफ वातावरण बनाएंगे और भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में जिले से भी ८ लोगों को दल भोपाल जाएगा।
………………………………………………………………………………………..
दो डिग्री और बढ़ा तापमान, पारा पहुंचा ३१ पार
…………………………………………………………………………..
आसमान साफ होते ही बढ़ी गर्मी, कूलर-पंखों के सहारे लोग
शहडोल। सुबह से निकल रही तीखी धूप ने शहर का पारा ३१ पर पहुंचा दिया है। शनिवार को विगत दिन की तुलना में अधिकतम तापमान २ डिग्री सेल्सियस और उछला। सुबह से ही आसमान साफ रहा, दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों को हलाकान कर दिया। शहरवासी कूलर-पंखों का सहारा लेते दिखाई दिए। विगत दिन आसमान में छाए बादलों व बारिश की संभावना ने किसानों को चिंतित कर दिया था। अधिकतम पारा ३१ और न्यूनतम १४ डिसे दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम २९ व न्यूनतम १३ डिसे था।
हालाकि इस मौसम में किसानों की फसलों को काई नुकसान नहीं है। चना, मसूर, अलसी, अरहर की फसलें पक चुकी हैं। कृषि जानकारों की माने तो किसान फसलों को काटकर अनाज को सुरक्षित कर लें।

ट्रेंडिंग वीडियो