script#corona virus-घरों में राशन होने के बाद भी प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार | Seeking help from the administration despite rationing the houses | Patrika News

#corona virus-घरों में राशन होने के बाद भी प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार

locationशाहडोलPublished: Apr 03, 2020 08:53:05 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

नपा कर्मचारियों को ने किया मामले का खुलासा

#corona virus-घरों में राशन होने के बाद भी प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार

#corona virus-घरों में राशन होने के बाद भी प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार

धनपुरी.वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के दुष्प्रभाव के कारण आए संकट के दौर जिला प्रशासन द्वारा गरीब असहाय मजदूर लोगों को सरकार ने तीन माह का राशन भी उचित मूल्य की दुकानों से उपलब्ध करवा दिया है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग संकट की इस घड़ी में भी प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रहे हैं और घरों में पर्याप्त मात्रा में राशन पानी होने के बाद भी जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने प्रशासन के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों व सीएम हेल्पलाइन पर फ ोन करके भूखे होने की बात कही और राशन सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। जिसके परिपालन में जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारी राशन लेकर उन घरों में पहुंचे तो उन्हें कुछ शंका हुई। वार्ड क्रमांक एक में कुछ लोगों के घरों में पर्याप्त मात्रा में सभी राशन सामग्री उपलब्ध थी। कुछ घरों में गेहूं धो कर बाहर सुखाया जा रहा था, तो कुछ घरों में महीनों तक के लिए राशन उपलब्ध था। मदद मांगने वाले कई लोगों को उचित मूल्य की दुकानों से तीन माह का राशन भी मिल चुका था। मांग की गई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो