शाहडोल

पंजाब में कम लागत में जैविक खेती की ट्रेनिंग देंगी शहडोल की 7 महिला किसान, खेतों में पहुंचकर बताएंगी तरीके

शहडोल से सात महिला किसानों का दल रवाना

शाहडोलJul 23, 2019 / 01:06 pm

amaresh singh

पंजाब में कम लागत में जैविक खेती की ट्रेनिंग देंगी शहडोल की 7 महिला किसान, खेतों में पहुंचकर बताएंगी तरीके

शहडोल। जिले की सात महिला किसान पंजाब में कम लागत में जैविक खेती की ट्रेनिंग देंगी। शहडोल से पंजाब के लिए सात महिला किसानों का दल रवाना हुआ है। ये महिला किसान खेतों में पहुंचकर जैविक खेती के तरीके बताएंगी। अधिकारियों की मानें तो इन महिलाओं ने जैविक खेती अपनाकर एक अलग ही पहचान बनाई थी। बाद में इन महिलाओं का चयन किया गया। चयन के बाद अब ट्रेनिंग देने के लिए पंजाब भेजा गया है। किसानों से मिलकर ये अपने अनुभव, खेती के तरीके और नुकसन व फायदे पर प्रशिक्षण देंगी। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंजाब राज्य आजीविका मिशन के साथ हुए अनुबंध अंतर्गत यह दूसरी मास्टर कृषि सखी ड्राइव है, जिसमें ब्लॉक बुढार से रूही बेगम, रेखा पटेल एवं ललिता पनिका, जयसिंहनगर से माया पटेल तथा एवं गीता केवट तथा सोहागपुर से पुष्पा कचेर एवं ज्ञान्वती यादव 7 कृषि सखी पंजाब भेजी गई है।


पंजाब के 8 जिलों के खेतों में पहुंचकर देंगी ट्रेनिंग
कम लागत जैविक कृषि तकनीक विषय पर पंजाब के 8 जिले में महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुरदासपुर, फिरोजपुर, संगरूर एवं पटियाला के महिला स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण एवं उनके खेतों में ट्रेनिग दी जाएगी। महिलाओं का दल सोमवार को शहडोल से रवाना हो गया है।

तीन राज्यों में दे चुकी हैं ट्रेनिंग, ये थी चुनौतियां
अधिकारियों की मानें तो इसके पूर्व में भी शहडोल की मास्टर कृषि सखी उत्तरप्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब के अलग-अलग जिलों में जाकर महिला कृषकों को प्रशिक्षित कर चुकी है। प्रशिक्षण के पहले खुद इन महिलाओं को परीक्षा देनी होती है। हाल ही में विदिशा में परीक्षा आयोजित की गई थी। यहां पर इन महिलाओं को खेत से लेकर क्लास तक में परीक्षा देनी पड़ी थी। बाद में यहां से पंजाब के लिए चयन किया गया। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि इन महिलाओं ने जैविक खेती की दिशा में अच्छा काम किया था। इन महिलाओं ने विदिशा में ट्रेनिंग के बाद परीक्षा भी दी है। बाद में पंजाब के लिए चयन किया गया। ये महिलाएं कम लागत में बेहतर जैविक खेती के तरीके पंजाब में जाकर महिलाएं और स्व सहायता समूहों को बताएंगी।

Home / Shahdol / पंजाब में कम लागत में जैविक खेती की ट्रेनिंग देंगी शहडोल की 7 महिला किसान, खेतों में पहुंचकर बताएंगी तरीके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.