scriptमाओवादियों के गढ़ से गांजा तस्करी के सरगना को उठा लाई शहडोल पुलिस | Shahdol police brought the leader of smuggling of marijuana | Patrika News

माओवादियों के गढ़ से गांजा तस्करी के सरगना को उठा लाई शहडोल पुलिस

locationशाहडोलPublished: Aug 29, 2020 12:34:27 pm

Submitted by:

amaresh singh

दो करोड़ का पकड़ा था गांजा

Shahdol police brought the leader of smuggling of marijuana

माओवादियों के गढ़ से गांजा तस्करी के सरगना को उठा लाई शहडोल पुलिस

शहडोल. विंध्य सहित मध्यप्रदेश में गांजा तस्करी के सरगना को शहडोल पुलिस ने माओवादियों के गढ़ में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। शहडोल में हाल ही में पकड़ाए दो करोड़ के गांजा सप्लाई के मामले में सुराग जुटाते हुए पुलिस ओडिशा में दबिश दी थी। यहां से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सत्येन्द्र शुक्ला के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चालक अरुण शर्मा ने सोनपुर ओडिशा से गांजा राहुल उर्फ विश्वामित्र लाना बताया था। इसके बाद शहडोल से टीम ओडिशा भेजी गई। पुलिस ने मुख्य गांजा तस्कर राहुल उर्फ स्वाधीन खटुआ निवासी गोपाल बिहार धानुपाली सम्बलपुर ओडिशा को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने विंध्य सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में गांजा तस्करी स्वीकार किया।
आरोपी पर कई मामले, फिर भी पुलिस संरक्षण
पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल उर्फ विश्वामित्र के खिलाफ ओडिशा में गांजा तस्करी और परिवहन के मामले हैं। इसके बावजूद पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। ओडिशा पुलिस संरक्षण देती रही। आरोपी सरगना लगातार मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में गांजा तस्करी करता रहा।


सरगना के मध्यप्रदेश के कई तस्करों से नेटवर्क
आरोपी सरगना से पूछताछ कर कई पुलिस अधिकारियों ने सुराग जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के कई गांजा व्यापारियों नेटवर्क और तस्करी से जुड़े लोगों के सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा में माओवादियों द्वारा गांजे की खेती के सुराग मिले हैं। इसके बाद अलग – अलग सरगना सप्लाई करने की जिम्मेदारी लेते हैं। कार्रवाई में एसपी सत्येन्द्र शुक्ल, निरीक्षक कलीराम परते, एसआई विकास सिंह, भूपेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, जैनेन्द्र रावत, गुलाब सिंह, राजेन्द्र तिवारी, गिर्राज, संदीप ठाकुर एवं कृष्णा यादव की भूमिका रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो