पड़ोसी पर था शक की महिला को भगाया है
शाहडोल
Published: June 14, 2022 12:21:48 pm
शहडोल. जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम बरौंधा में साथ रहने वाली महिला के घर छोड़कर जाने से नाराज युवक ने शंका पर देसी कट्टा से पड़ोसी पर हमला कर दिया। उसको शक था कि महिला को भगाने में उसी का हाथ है। हमले में पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको ब्यौहारी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा निवासी गोपाल पाल ने अपने घर में एक महिला को पत्नी बनाकर रखा था। कुछ समय पहले ही वह घर छोड़कर चली गई। महिला के जाने पर गोपाल अपने पड़ोसी प्रकाश कचेर पर संदेह करता था। उसे लगता था कि उसे भगाने में उसी का हाथ है। इस बात को लेकर दोनों के बीच में कुछ समय से रंजिश बानी हुई थी। 12 जून को दोपहर करीब 12 बजे प्रकाश अपने घर के सामने मोबाइल चला रहा था। तभी गोपाल ऑटो से आया और प्रकाश पर देशी कट्टा से फायर कर दिया। गोली प्रकाश के पैर में लगी और एक छर्रा जबड़े में फंस गया। लहूलुहान प्रकाश ने किसी तरह अपना बचाव किया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद ब्यौहारी पुलिस ने गोपाल के विरुद्ध धारा 307, 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला कायम किया और घायल को ब्यौहारी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जबड़े में फंसा छर्रा नहीं निकलने के कारण 13 जून को उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। युवक को शक था की उसकी पत्नी को वही भगाया है जिसके कारण घटना को दिया अंजाम।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें