scriptउत्कल के बाद अब रद्द की गई शटल ट्रेन | Shuttle canceled train after Utkal | Patrika News

उत्कल के बाद अब रद्द की गई शटल ट्रेन

locationशाहडोलPublished: Mar 25, 2019 08:53:06 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

28 तक नही चलेगी चिरमिरी-कटनी मुड़वारा-चिरमिरी ट्रेन

train

Train Engine failed at merta Road Railway Station in Nagaur

शहडोल. उत्तर मध्य रेलवे में आवश्यक रखरखाव का कार्य व अपग्रेडेशन के चलते 24 से 27 मार्च तक 51605 कटनी मुड़वारा-चिरमिरी शटल टे्रन रद्द कर दी गई। इसी तरह 25 से 28 मार्च तक चिरमिरी से चलने वाली 51606 चिरमिरी-कटनी मुड़वारा शटल ट्रेन का भी संचालन नहीं होगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी, क्योंकि यह इस रूट की प्रमुख पेंसेन्जर ट्रेन है। इससे प्रतिदिन दैनिक यात्री, व्यापारी व अन्य कई यात्री यात्रा करते हैं। एकाएक इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों को तकलीफें बढ़ गई है।
बिलम्ब से आई चार ट्रेन , यात्री हुुए परेशान
शहडोल. संभागीय मुख्यालय में सोमवार को चार ट्रेन काफी बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे बिलम्ब से रात 3.15 बजे आई। सुबह 6.15 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से सुबह आठ बजे पहुंची। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह सवा नौ बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे बिलम्ब से दोपहर 12.45 बजे आई। सुबह 7.10 बजे आने वाली नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से सुबह 8.50 बजे पहुंची।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो