script

इसलिए ट्रेन्ड की जा रही हैं लड़कियां

locationशाहडोलPublished: Nov 14, 2017 02:36:55 pm

Submitted by:

Shahdol online

अधिकारी दे रहे टिप्स

So girls are being trended

So girls are being trended

शहडोल- जिले के अलग अलग स्कूल छात्रावास और कॉलेजों में पुलिस के अधिकारी छात्राओं को मनचलों से निपटने के गुर सिखा रहे हैं। डीएसपी हेड क्वार्टर हेमंत शर्मा ने सोमवार को सिंहपुर स्कूल पहुंचकर छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन के अलावा महिला सशक्तिकरण और विविध जानकारियां दी। थाना धनपुरी के थाना प्रभारी टीआई सतीश द्विवेदी द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में जाकर कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं की करीब 300 छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई इस दौरान छात्राओं को सेल्फ डिफेंस महिला संबंधी अपराध तथा रोकथाम के उपाय साइबर क्राइम महिला हेल्पलाइन हंड्रेड डायल महिला अपराधों में पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई इस दौरान स्कूल की शिक्षक तथा प्राचार्य उपस्थित रहे।
थाना कोतवाली के थाना प्रभारी राम सिंह पटेल एवं एएसआई रामराज पाण्डेय के द्वारा पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी शहडोल में पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत छात्राओं से चर्चा कर महिलाओ के विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए शासन की सेवाओं एवं विधिक प्रावधानों तथा सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई तथा किसी प्रकार की मदत के लिए महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नम्बर 1098 एवं 100 डायल की जानकारी दी गई। खैरहा पुलिस थाना के थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी विशेष अभियान के तहत मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल में छात्राओ से चर्चा कर शासन की सेवाओ एवं विधिक प्रावधानो और सुरक्षा के उपाए बताए गए।
———————-
प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी को पुरस्कृत किया
शहडोल. कलेक्टर नरेश पाल ने जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी सावित्री सोनी को साक्षर भारत कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। सावित्री सोनी ने सांसद आदर्श ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान, कानूनी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, स्वच्छ भारत अभियान , डिजिटल लिटरेसी, कौशल विकास एवं साक्षर भारत के राष्ट्रीय मूल्यांकन कार्य में भी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन किया है। रचनात्मक भूमिका का निर्वहन किया है। है।

ट्रेंडिंग वीडियो