scriptसोलर पंप से किसानों के जीवन में आई खुशहाली | Solar pump brought prosperity in the life of farmers | Patrika News

सोलर पंप से किसानों के जीवन में आई खुशहाली

locationशाहडोलPublished: Aug 20, 2019 07:45:38 pm

Submitted by:

amaresh singh

पांच सौ किसानों को सोलर पंप, आर्थिक मदद भी मिली
 

Solar pump brought prosperity in the life of farmers

सोलर पंप से किसानों के जीवन में आई खुशहाली

शहडोल। संभाग में सोलर पंप से किसानों के जीवन में खुशहाली आ गई है। किसान अब आसानी से अपने खेतों में फसलों की सिंचाई करते हैं साथ ही वे दूसरे किसानों की फसलों की सिंचाई भी करते हैं। इससे वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। शहडोल संभाग में करीब पांच सौ किसानों को सोलर पंप मिला है। पहले बिजली पंप से फसलों की सिंचाई करने पर किसानों को रात भर जागना पड़ता था। इसमें उनको कई बार जहरीले जीव-जन्तु भी काट देते थे। वहीं उनको आर्थिक समस्या भी होती थी। अब इन सबसे किसानों को छुटकार मिल गया है।
सुबह सात से शाम सात बजे तक सिंचाई
सोलर पंप से किसान बिना किसी परेशानी के आसानी से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। किसान अपने खेतों में फसलों की सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक यानि जब तक सूर्य की रोशनी रहती है तब तक सिंचाई करते हैं। सोलर पंप सिंचाई के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। जहां वॉटर लेबल अच्छा रहता है वहां ये बहुत काम करता है। किसान दूसरे किसानों के फसलों की भी आसानी से सिंचाई कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादा पानी वाले क्षेत्रों में यह अधिक उपयोगी है।


सरकार 90 प्रतिशत तक दे रही है सब्सिडी
सरकार किसानों को सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। ऊर्जा विभाग द्वारा शहडोल संभाग में 489 किसानों को सोलर पंप दिए गए हैं। इसमें शहडोल जिले में 99, उमरिया में 335 तथा अनूपपुर में 55 किसान शामिल हैं। सरकार एक से दो एचपी सोलर पंप के लिए किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। वहीं तीन से पांच एचपी सोलर पंप के लिए किसानों को 85 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो