scriptकहीं किशोरी हुई अगवा, कहीं बालिका से छेड़छाड़ | Somewhere a teenager has been kidnapped | Patrika News

कहीं किशोरी हुई अगवा, कहीं बालिका से छेड़छाड़

locationशाहडोलPublished: Nov 23, 2017 05:39:31 pm

Submitted by:

Shahdol online

एक साथ पढि़ए क्राइम की कई खबरें…

Somewhere a teenager has been kidnapped

Somewhere a teenager has been kidnapped

किशोरी अगवा

शहडोल- सोहागपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक किशोरी को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने किशोरी को अगवा कर लिया है। परिजनों ने कई जगहों में पतासाजी की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
—————————
रास्ता रोककर बालिका से छेड़छाड़

शहडोल – जैतपुर थाना क्षेत्र के पड़मनिया गांव में एक बालिका के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। १४ वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि घर लौट रही थी तभी राजेन्द्र बैगा ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ किया। पीडि़ता के विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
—————————
छेड़छाड़ के मामले में दो साल की सजा

शहडोल- छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में सुनवाई करते हुए बुढ़ार न्यायालय ने आरोपी को दो साल की सजा से दंडित किया है। प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। बुढ़ार न्यायालय ने ४५७, ३५४, ३२३ के मामले में बाबूलाल साहू को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर २०१२ को आरोपी बाबूलाल साहू पीडि़ता के घर के भीतर घुसकर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए मारपीट भी की थी। मामले में सुनवाई की जा रही थी। जिसके बाद बाबूलाल साहू को २ वर्ष का सश्रम कारावास और जुर्माना से दंडित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से एडीपीओ किरन कुमार चौरासिया द्वारा पैरवी की गई।
—————————-
पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

शहडोल – खौफ के लिए पहचानी जाने वाली वर्दी ने मानवता की मिसाल पेश की है। सिंहपुर पुलिस ने सड़क किनारे भटकती नेत्रहीन बालिका को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार सिंहपुर के उधिया गांव में नेत्रहीन बालिका भटक रही थी, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डॉयल १०० को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, जहां पर बालिका ने खुद को सूरजपुर छग के चंदौरा गांव निवासी बताई। सिंहपुर के पुलिसकर्मी राजेश सिंह और पुरषोत्तम धुर्वे ने छात्रा को अपने पास रखकर परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद बालिका का मेडिकल कराते हुए सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया है। पुलिस अब सूरजपुर छग पुलिस को जानकारी देते हुए बालिका के परिजनों की पतासाजी कर रही है।
—————————————
फांसी लगाकर खुदकुशी

शहडोल – सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चुनिया ददरी टोला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि सुखराम बैगा ने खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक अचानक घर से लापता हो गया था और खेत में लटकते हुए लाश मिली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरु कर दी है। देर शाम तक आत्महत्या केकारणों की पुष्टि पुलिस नहीं कर सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो