scriptये लेडी अफसर जानती हैं अपनों से दूर होने का दर्द, आपस में जोड़ती हैं बिखरे रिश्ते | Spread relationship between each other | Patrika News

ये लेडी अफसर जानती हैं अपनों से दूर होने का दर्द, आपस में जोड़ती हैं बिखरे रिश्ते

locationशाहडोलPublished: Mar 08, 2021 11:58:15 am

Submitted by:

amaresh singh

परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने एक साल में 200 से ज्यादा परिवारों को एक किया

शहडोल. कहते हैं महिलाओं का दर्द नारीशक्ति की समझ सकती है, इसलिए लम्बे समय से परिवार परामर्श केन्द्र की कमान महिलाएं ही संभाल रही हैं। चार महिलाओं की टीम बिखरे रिश्तों को संभालने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। ये लेडी अफसर महिला परामर्श केन्द्र में अलग हुए परिवारों को एक करने में महती भूमिका निभा रही है। इन लेडी अफसरों की टीम ने पिछले एक साल के भीतर दो सौ से ज्यादा परिवरों को एक करने में बड़ी भूमिका निभाई है। इन महिलाओं में महिला परामर्श केन्द्र की प्रभारी डीएसपी सोनानी गुप्ता, एसआइ आशिमा गौतम, एएसआई सावित्री सिंह, प्रधान आरक्षक गुरुनिशा पति-पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का काउंसलिंग करती हैं। लंबे समय तक पूर्व में प्रभारी रही उपनिरीक्षक ज्योति सिकरवार ने भी बड़ी भूमिका निभाई हैं। महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी डीएसपी सोनाली गुप्ता मामले की जांच एवं विवेचना करती हैं जबकि एएसआई कनकलता महिला परामर्श केन्द्र में शिकायत पर व्यक्ति को जाकर नोटिस देकर बुलाती हैं। बाद में काउंसलिंग करके परिवार को एक करती हैं।

केस एक
बोडरी निवासी महिला को उसका पति शराब पीकर गाली-गलौज के साथ आए दिन मारपीट करता था। इस पर महिला ने महिला परामर्श केन्द्र में शिकायत की। महिला पति से अलग रहने की बात कह रही थी। शिकायत पर पति को 24 जनवरी को बुलाया गया और उसका काउंसलिंग किया गया। पति को दो बार बुलाकर काउंसलिंग किया गया। इसके बाद उसने शराब नहीं पीने का वचन दिया। इसके बाद दोनों आपसी सहमति से एक साथ रहने लगे।

केस दो
सोहागपुर बलपुरवा निवासी महिला और उसके पति में घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता था। पत्नी महिला परामर्श केन्द्र में शिकायत की। इसके बाद उसके पति और उसके परिवार के अन्य लोगों को 16 जनवरी को बुलाया गया और काउंसलिंग की गई। इसके बाद पत्नी और उसके पति और परिवार के लोगों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद सभी ने साथ रहने की बात कही और आगे से विवाद नहीं होने की बात कही।

केस तीन
शहर निवासी पत्नी को उसके ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। घरेलू बातों को लेकर उसको प्रताडि़त कर रहे थे। पति भी उन्हीं का साथ दे रहा था। इस पर पत्नी ने महिला परामर्श केन्द्र में शिकायत की। शिकायत पर ससूराल पक्ष के लोगों और उसके पति को बुलाया गया और काउंसलिंग की गई। इसके बाद पत्नी के साथ ससूराल पक्ष के सभी लोगों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। इसके बाद 8 फरवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने साथ रहने की बात कही और आगे से विवाद नहीं करने की बात कही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो