scriptआंधी-तूफान ने ट्रेन यातायात को भी किया प्रभावित | storm also affected train traffic | Patrika News

आंधी-तूफान ने ट्रेन यातायात को भी किया प्रभावित

locationशाहडोलPublished: Jun 03, 2018 08:07:27 pm

Submitted by:

shubham singh

दर्जनों ट्रेन लेट, संपर्क क्रांति भी 9 घंटे देरी से आई

Storm-storm also affected train traffic

आंधी-तूफान ने ट्रेन यातायात को भी किया प्रभावित

शहडोल। विगत शाम आई आंधी से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। छत्तीसगढ़ में रेल ट्रेक पर पेड़ गिरने के कारण दर्जनों ट्रेने वेपटरी हो गईं। एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पेसेंजर ट्रेनें घंटों लेट रहीं और यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम चलीं तेज हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में पेंड्रा के आगे रेलवे ट्रेक पर पेड़ धरासायी हो गया था। पेड़ गिरने के बाद वहां ट्रेन यातायात अवरुद्ध हुआ। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौक पर पहुंचे और कुछ घंटों तक सुधार कार्य जारी रहा। इस दौरान यात्री ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। जिसमें अपने निर्धारित समय पर पहुंचने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति भी घंटों देेरी से आई। यह ट्रेन शहडोल में शाम 6 बजे आती थी जो दूसरे दिन रविवार की सुबह सवा 3 बजे पहुंची। इसी तरह उत्कल, अजमेर , गोंदिया, हीराकुंड, अमरकंटक, चिरमिरी सहित अन्य ट्रेनें लेट हुईं। रात के समय अधिकांश ट्रेने देरी से चलने के कारण स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे।
यह ट्रेनें प्रभावित रहीं
-चिरमिरी चंदिया 3 घंटे
-दुर्ग अजमेर 7 घंटे
-अंबिकापुर 2 घंटे
-गोंदिया बरौनी 2 घंटे
-बरौनी-गोंदिया 3 घंटे
-छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति 9 घंटे
-उत्कल ९ घंटे
-हीराकुंड 6 घंटे
-अमरकंटक 4 घंटे
……………………………………………………………………………………………..
गोंदिया में एक कोच बढाया गया
शहडोल। गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में प्रतिक्षा सूची और भीड़ को देखते हुए एक कोच बढ़ाया गया है। रेलवे अधिकारियों की माने गोंदिया में अभी तक एस वन से लेकर एस फाइव तक सिलीपर कोच आते थे, लेकिन विगत कुछ दिनों से ट्रेन में एस 6 कोच भी जोड़ा जा रहा है। विगत महिनें इसी ट्रेन में एस 5 कोच न लगने की शिकायतें भी यात्रियों द्वारा की जा रहीं थी, बिलासपुर जोन के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया तो एस ५ कोच भी आने लगा था। अब एस ६ कोच भी जोड़ा गया है।
……………………………………………………………………………………………….
विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं
शहडोल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 4 जून को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे। वहीं 5 जून को विभाग द्वारा सुबह 7 बजे से पर्यावरण जन जागरुकता रैली, दोपहर 12:30बजे पर्यावरण संगोष्टी होगी। निबंध प्रतियोगिता में प्लास्टिक और पर्यावरण संरक्षण के विषय शामिल किए गए हैं। कार्यपालन यंत्री एसपी झा ने आम लोगों से पर्यावरण जागरुकता में भूमिका निभाने की अपील की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो