scriptगली मोहल्लों में आवारा श्वानों का खौफ, 8 माह में 1781 लोगों को श्वानों ने बनाया अपना शिकार | street dogs bite man | Patrika News

गली मोहल्लों में आवारा श्वानों का खौफ, 8 माह में 1781 लोगों को श्वानों ने बनाया अपना शिकार

locationशाहडोलPublished: Sep 15, 2019 01:04:20 pm

Submitted by:

amaresh singh

श्वानों से बचाव के लिए नगर पालिका के पास नहीं है कोई इंतजाम

awe-of-stray-dogs-in-street-neighborhoods

गली मोहल्लों में आवारा श्वानों का खौफ, 8 माह में 1781 लोगों को श्वानों ने बनाया अपना शिकार

शहडोल। जिले के साथ नगरीय क्षेत्र में आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता रहा है। इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले आठ माह में 1781 लोगों को श्वानों ने काटकर घायल कर दिया है। श्वानों से पीडि़त लोग जिला अस्पताल में पहुंचकर रैबिज का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। नगर में लोग आवारा श्वानों को देखकर डर जाते हैं। पता नहीं कब वे आकर हमला कर दें। शहर के भीतर श्वानों का झुण्ड घूमता रहता है। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं को कभी भी दौड़ा लेते हैं और हमला कर देते हैं। उधर जिले की नगरपालिका और नगर परिषदों के पास कोई भी इंतजाम नहीं हैं। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

हर माह 200 से ज्यादा लोगों का शिकार
आवारा श्वानों ने हर माह औसतन 200 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। सबसे ज्यादा जनवरी माह में आवारा श्वानों ने लोगों को काटा है। इस माह 316 लोगों को आवारा श्वानों ने काटकर घायल कर दिया। आवारा श्वान शहर से लेकर गांव में गली-गली घूम रहे हैं। शहर में सुबह मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोग भी आवारा कुत्तों के चलते खौफ में रहते हैं। लोगों का कहना है कि नगरपालिका आवारा कुत्तों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते शहर में दिनों-दिन इनकी आबादी बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि घरेलू श्वान कम संख्या में लोगों को काटते हैं। आवारा श्वान ही लोगों को अपना शिकार बना डालते हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के डॉ धर्मेद्र द्विवेदी ने कहा कि कुत्ते सभी मौसम में काटते हैं। घरेलू कुत्तों की अपेक्षा आवारा श्वान लोगों को अधिक काटते हैं। श्वानों के शिकार लोगों को तत्काल रैबिज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए।
माह श्वानों के शिकार लोगों की संख्या
जनवरी 316
फरवरी 243
मार्च 255
अप्रैल 220
मई 236
जून 196
जुलाई 201
अगस्त 114

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो