scriptछात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस, अब खुद का कर सकेंगी बचाव | Students learned self defense, now they can protect themselves | Patrika News

छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस, अब खुद का कर सकेंगी बचाव

locationशाहडोलPublished: Mar 08, 2021 12:18:03 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

एनएसएस की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस, अब खुद का कर सकेंगी बचाव

छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस, अब खुद का कर सकेंगी बचाव

शहडोल. समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के चलते अब महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरहंगो द्वारा महिलाओं, छात्राओं को परेशान करना आम बात हो गई है। इनसे महिलाएं कैसे निबटे और आत्मरक्षा कैसे करें इसे लेकर पं. एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में रविवार को पत्रिका व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के मास्टर ट्रेनर गोल्डी पाल एवं संजय सिंह के द्वारा विश्वविद्यालय की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलाई गई। जिससे कि छात्राओं को किसी से मदद न लेनी पड़े और वह खुद का बचाव कर सकें। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को खुद के बचाव की बारीकियों को सिखाया गया। इस अवसर पर डॉ आरती झा महिला कार्यक्रम अधिकारी ने ट्रेनिंग के उद्देश्य के बारे में छात्राओं को बताया गया। जिसमें उन्होने बताया कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के माध्यम से समाज मे महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाना है। आये दिन लडकियों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती है। कानून बेशक अपना काम करता है लेकिन इन घटनाओं पर अंकुश लगे इसके लिए बेटियों और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने की जरूरत है। ताकि बेटियां अपने आप को कमजोर न समझे और उसका जवाब दे सके। इस अवसर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी आरती झा, सतेंद्र सिंह चौहान, मास्टर ट्रेनर गोल्डी पाल, संजय सिंह तथा रासेयो के सीनियर दलनायक मोहम्मद शेख इकबाल, प्रिया सरोज, दलनायक रघुराज सिंह शेखवात, दलनायिका श्रुति तिवारी, मोनू जैसवाल, आयुष शुक्ला, साक्षी शुक्ला, प्रणाली गौतम, दीपाली पांडेय, साक्षी गुप्ता, गजाला अख्तर, दरक्शा बानो, शीतल शुक्ला, कृष्णकांत पटेल एवं अन्य राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको की सहभागिता रही।

ट्रेंडिंग वीडियो