विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने लिया भाग, शतरंज, दौड़ व कबड्डी में दिखाई प्रतिभा
शाहडोल
Published: March 05, 2022 12:35:54 pm
शहडोल. पं. एसएन शुक्ल विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा.खेल एवं योग विभाग द्वारा दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपित प्रो. मुकेश तिवारी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी ने की। सर्वप्रथम मुख्यअतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन किया। शारीरिक शिक्षा-खेल एवं योग विभाग के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। उद्घाटन समारोह में योग के विद्यार्थियों द्वारा योग की क्रियाओं का सामूहिक प्रदर्शन किया। इसमें योगासनों के माध्यम से पिरामिड का निर्माण भी किया गया। इसके बाद शारीरिक शिक्षा-खेल के विद्यार्थियों द्वारा पीटी, ड्रिल एवं मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. मुकेश कुमार तिवारी एवं प्रो. आशीष तिवारी ने प्रतियोगिता मशाल का प्रज्जवलन किया। जिसे खिलाडियों द्वारा एथलेटिक ट्रैक पर मशाल रिले के रूप में दौड़ कर मंच के समक्ष स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड की पुरुष एवं महिला वर्ग की हीट्स, 800 मीटर की दौड़ पुरुष एवं महिला वर्ग, गोला फेंक पुरुष एवं महिला वर्ग, 1500 मीटर दौड़ पुरुष एवं महिला वर्ग, लम्बी कूद प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग, 5000 मीटर दौड़ पुरूष एवं महिला वर्ग, हैमर थ्रो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग की आयोजित की गईं। वहीं मैदानी खेलों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की कबड्डी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के लगभग 600 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल, एथलेटिक्स की अन्य विधाएं, कबड्डी के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विभाग के विद्यार्थियों की विभिन्न समितियों ने उत्कृष्ट सेवाएं दीं एवं निर्णय किया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें